अगले 4 दिनों तक कही आसमान से बरसेगी आग, तो कहीं पानी, MP में रात को भी नहीं मिलेगी ठंडक, जानें कहाँ कैसा रहेगा मौसम। तेज धूप और गर्म हवा से कई राज्यों में रात और दिन गर्मी से बेहाल होने वाले है। चलिए जानते है आने वाले चार दिन कैसे बीतेंगे।
यहाँ बरसेगी आसमान से आग
गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है। इस महीने में यह दूसरी बार है जो इतनी खतरनाक के गर्मी पड़ने वाली है। बता दे की आने वाले 4-5 दिनों में भयंकर लू चलेगी। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। बता दे कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, और उड़ीसा में खतरनाक लू चलेगी। जिसमें ऐसा लगेगा जैसे गर्म हवा का थप्पड़ लग रहा हो। लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर बारिश होगी। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

यहाँ गिरेगा पानी
कहीं गर्मी तो कहीं बारिश। जी हां आपको बता दे कि कई राज्यों में बारिश के साथ बिजली भी कड़कने वाली है। जिसमें उतरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा आते हैं। जहां बारिश के साथ बिजली गिरने ने की संभावना है। इतना ही नहीं यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी हवा चलने की भी संभावना है। इसके अलावा बर्फीले प्रदेश जैसे कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और लद्दाख आदि में भी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इस तरह यहाँ ठंड बढ़ सकती है।
इतना ही नहीं आपके यूपी बिहार में भी कल बारिश की संभावना है। वही आज की बात करें तो बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की मध्यम बारिश के आसार है। चलिए जानते हैं कि मध्य प्रदेश में कैसे रात को भी सुकून नहीं मिलेगा।
MP में रात को भी नहीं मिलेगी ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। कुछ जिलों में बारिश होगी। लेकिन कई जिले ऐसे है जहाँ रात को भी गर्मी सुकून से सोने नहीं देगी। जी हां पूर्वी मध्य प्रदेश में रात को तापमान भी बढ़ा नजर आएगा। जिसमें आज रात को ही भयंकर करनी पड़ सकती हैं। जो की सेहत के लिए नुकसानदायक है। दिन में तो गर्मी रहेगी रात को भी इंसान को सुकून नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े- कोरोना के बाद Disease X बन सकता है महामारी, कोरोना से है कई गुना ज्यादा घातक