मच्छर, मक्खी और कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए पोछे के पानी में डालें ये चीजें, इन 4 में से कोई एक उपाय आजमाकर देखें। तुरंत दिखेगा असर।
मच्छर, मक्खी और कीड़ों से पोछे से ही पाएं छुटकारा
गर्मियों की शुरुआत के साथ मच्छर और मक्खी का प्रकोप भी बढ़ गया है। इतना ही नहीं इस समय चींटी और इनके अलावा भी कई तरह के कीड़े-मकोड़े घर में नजर आ रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि पोछे के पानी में कौन-सी चीज डालकर कीड़े-मकोड़े की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन इस उपाय को करने से सिर्फ कीड़े-मकोड़े की समस्या खत्म नहीं होगी बल्कि फर्श की सफाई भी हो जाएगी। तब चलिए जानते हैं यह कौन से उपाय हैं।
इन 4 में से कोई एक उपाय आजमाकर कीड़े भगाएं
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जाने को पोछा लगाते समय पानी में कौन-सी चीज डालकर कीड़े-मकोड़े की समस्या दूर करने के साथ फर्श की सफाई भी की जा सकती है।
- फर्श की सफाई के लिए तो पोछे के पानी में कई चीज डाली जाती है। लेकिन अगर कीड़े-मकोड़े की समस्या भी दूर करनी है तो इसके लिए आज का पहला उपाय यह है कि एक पोंछे के पानी में सिरका मिला दिया जाए। इससे फर्श साफ होने के साथ कीड़े, मकोड़े भी दूर होते है। साथ ही मच्छर की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
- इसके अलावा दूसरा उपाय है एसेंशियल ऑयल। जी हां आपको बता दे की पोछे के पानी में अगर एसेंशियल ऑयल जिसमें लेवेंडर तेल या पेपरमिंट तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पोंछे के पानी में मिलाकर पोछा लगाने से कीटों की समस्या खत्म की जा सकती है।
- इन दोनों के अलावा तीसरा उपाय यह है कि दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें दाल चीनी को पानी के साथ उबालना होता है, और फिर उस मिश्रण को पोछे के पानी में कुछ ढक्कन मिलाकर उससे पोछे लगाया जा सकता है। यहां पर अगर गुनगुने पानी से पोछा लगाया जाए तो इससे फर्श भी अच्छे से साफ हो जाएगा और जो कीट पहले से है वह खत्म हो जाएंगे और मच्छर, मक्खी नहीं बैठेंगे।
- इसके अलावा एक और उपाय है कि डिश वाश सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी अच्छा परिणाम मिल सकता है। जिसके लिए पानी में डिश वाश सोप मिलाकर पहले पोछा लगाया जाता है। उसके बाद एक साफ पानी से भी पोछा लगाया जाता है। क्योंकि डिश वाश सोप के कारण पर फर्श में केमिकल रहता है। बता दे कि इस उपाय से फर्श में तेल की चिकनाहट भी दूर होगी।
इस तरह ऊपर बताये गए उपाय में से कोई एक उपाय आजमा कर देख सकते हैं, या फिर अलग-अलग दिन अलग-अलग उपाय भी आजमा कर देख सकते हैं जो सबसे ज्यादा कारगर लगे उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- सीलिंग फैन से आती है खट-खट की आवाज ? तो ऐसे करें चुटकियों में ठीक, मक्खन की तरह चलेगा पंखा