गठिया के मरीजों के लिए रामबाण है देवी-देवताओं को चढ़ने वाला ये अनोखा फूल, चर्म रोगों में भी दिखाता है अपना चमत्कारिक असर इस अनोखे फूल के बारे में तो आप बहुत ही ज्यादा जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको इसके कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताएंगे जिनको जानकार आपको भी काफी हैरानी होगी। इस फूल में बहुत सारी बिमारियों को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं जिस कारण ये फूल बहुत ही कीमती भी माना जाता है। चर्म रोगों में इसका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
कई बिमारियों में है रामबाण
आज हम बात कर रहे हैं गेंदे के फूल के बारे में गेंदे का फूल कई बिमारियों में अपना रामबाण असर दिखाता है जिस कारण इस फूल को लोग औषद्धि के रूप में भी प्रयोग करते हैं। इस फूल से जोड़ों की कई बीमारियां दूर की जा सकती हैं। इस फूल को देवी-देवताओं पर भी चढ़ाया जाता है कोई भी मांगलिक काम इस फूल के बिना नहीं हो पाता है। पूजा में इसका अत्यधिक महत्व होता है। गेंदे का फूल बहुत ही आसानी से मिल जाता ही लेकिन त्योहारों में इसकी कीमतें आसमान छूने लगती हैं।
चर्म रोगों की है बेहतरीन दवा
गेंदे का फूल चर्म रोग के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इससे दाद, खाज, खुजली और अन्य कई त्वचा सम्बन्धी बीमारियां खत्म होती हैं। जिस कारण ये फूल बहुत ही ज्यादा काम में आता है। कई आयुर्वेदिक दवाइयों में भी इसका उपयोग किया जाता है जिस कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस फूल से कई खतरनाक बिमारियों का भी अंत होता है जो की आपको बड़े-बड़े सर्जरी से बचा सकती हैं।