आम की ये दुर्लभ किस्म अपने रंग के कारण है पूरी दुनिया भर में मशहूर, विदेशों में है इतनी डिमांड की बाकि सभी वैराइटी को छोड़ देता है पीछे आम की ये अनोखी किस्म इतनी खास है की विदेशी बाजारों में इसकी काफी ऊँची कीमत मिलती है जिससे इसपर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। ये किस्म सिर्फ कुछ ही भागों में पायी जाती है।

अंदर से होता है पूरा सफ़ेद
ये आम मूल रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। इसमें सफेद रंग का गूदा होता है, जो मीठा और काफी रसदार होता है।जिसकी वजह से खाने में इसके स्वाद का कोई जवाब नहीं है। ये आम अपने रंग के कारण काफी मशहूर है इसका रंग अंदर से असा लगता है जैसे वो पका ही न हो लेकिन स्वाद में ये काफी मीठा होता है।

विदेशों में है भारी डिमांड
ये आम अपनी खूबसूरती के कारण विदेशी बाजारों में काफी फेमस है जिससे वहां के लोग इसे ऊँचे दामों पर खरीद लेते हैं। यह एक तरह का हाफूस आम है और इसका वजन लगभग 150 ग्राम से 350 ग्राम तक होता है। इसकी खेती के लिए गर्म मौसम और उच्च तापमान की आवश्यकता होती है। जिसके कारण ये आम हर जगह नहीं उगाया जा सकता इसे कच गर्म भागों में ही उगाया जा सकता है।
स्वाद और सेहत के लिए है वरदान
इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है की लोग इसकी डिमांड काफी ज्यादा करते हैं। इसका स्वाद थोड़ा-थोड़ा अल्कोहल जैसा लगता है। इस आम में प्रोटीन और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है साथ ही विटामिन ए, फाइबर और पोटेशियम भी होता है। ये आम मोटापा कम करने, आंत्र में सफाई और रक्तचाप को नियंत्रित करने के का काम करता है। कई बिमारियों से लड़ने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है जिससे ये आम काफी ज्यादा डिमांड में है।
यह भी पढ़ें DAP और UREA के दाम फिर हुए डाउन, देखिये अब क्या है इनका नया रेट