ये है खतरनाक चिड़िया, कोबरा जितना रखती है जहर, छूकर ले सकती है जान, जानिये इसका नाम। आज हम एक ऐसी चिड़िया के बारें में जानेंगे जो की बहुत ज्यादा जहरीली है।
जहरीली चिड़िया
दुनिया में कुछ ऐसे जीव जंतु है जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। लेकिन उनके भीतर बहुत ज्यादा जहर होता है। जिससे इंसानों को बहुत ही खतरा होता है। लेकिन चिड़िया एक ऐसी पक्षी है जो देखने में खूबसूरत लगती है, इसे देखकर मन खुश हो जाता है। मगर एक चिड़िया ऐसी है जो कि जहरीली है, और यह इंसान को छूकर उसे पैरालाइज कर सकती है, उनकी जान ले सकती है। उसका नाम है हुडेड पितोहुई (Hooded Pitohui) या गिनी पितोहुई। चलिए जानते हैं यह चिड़िया कहां पर पाई जाती है, और इसकी खोज किसने की, साथ ही यह चिड़िया इतनी जहरीली क्यों यह सब कुछ जानते हैं।
यह भी पढ़े- दीमक की छुट्टी कर देगा यह पौधा, घर में लगाकर देखें, दूर होगी कीड़े-मकोड़े की समस्या
हुडेड पितोहुई पक्षी
यह हुडेड पितोहुई चिड़िया देखने में सुंदर लगती है। लेकिन यह एक खतरनाक चिड़िया है। इसकी खोज 1990 में पहली बार हुई थी। जिसकी खोज सर्वप्रथम कैलिफोर्निया अकैडमी आफ साइंस के एक इकोलॉजिस्ट जैक डम्बसर ने की थी। यह चिड़िया खास तौर पर पापुआ न्यू गिनी में देखी जाती है। यह एक जहरीली चिड़िया है। जिसकी खासियत को देखते हुए हो सकता है, वहां के स्थानीय लोग इसे बकवास या कचरा चिड़िया के नाम से जानते हैं। इस चिड़िया की खोज की कहानी भी बहुत ही इंटरेस्टिंग है, चलिए बताते है।
हुडेड पितोहुई पक्षी के खोज की कहानी
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि जब इसकी खोज हुई तो उन्होंने इस चिड़िया को पकड़ा, और जब वह इसे छोड़ने लगे तो उनके हाथ में गलती से ही कट लग गया। जिसके बाद उनके हाथों में जलन होने लगी और कुछ समय बाद हाथ सुन्न हो गया और जब उन्होंने उसे उंगली को मुंह में रखा तो उनके होंठ और जीभ पर जहर लग जाने से वह बेहोश होने लग गए। इसके बाद वह पास के अस्पताल में गए और फिर इस जहरीली चिड़िया के बारे में जानकारी मिली। इस तरह देखने में सुंदर मगर जहर से भरी है यह जहरीली चिड़िया।