ऐसे करें असली और नकली सरसों तेल की पहचान, नहीं तो नकली तेल पर पैसे बर्बाद होने के साथ-साथ सेहत भी खतरे में पड़ जाएगी

ऐसे करें असली और नकली सरसों तेल की पहचान, नहीं तो नकली तेल पर पैसे बर्बाद होने के साथ-साथ सेहत भी खतरे में पड़ जाएगी। फिर खड़े होंगी कई समस्याएं।

सरसों का तेल

आजकल बाजार में असली तेल के साथ-साथ कई नकली सरसों के तेल भी बिक रहे हैं। जिनके सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने के साथ-साथ, अगर हम सरसों का तेल बालों या हाथों पर लगा लेते हैं तो त्वचा को भी नुकसान हो सकता है, और बाल झड़ने की समस्या भी आ सकती है। तब आइये जानते हैं कि आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें जिससे आपका पैसा बर्बाद ना हो।

ऐसे करें असली और नकली सरसों तेल की पहचान, नहीं तो नकली तेल पर पैसे बर्बाद होने के साथ-साथ सेहत भी खतरे में पड़ जाएगी

यह भी पढ़े- बिना मारे चूहे भगाने के लिए घर में रखें यह चीज, चूहे भूल जाएंगे आपके घर का रास्ता, दोबारा गलती से भी नहीं आएंगे

ऐसे जानें सरसो का तेल असली है या नकली

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार सरसों का तेल नकली है असली यह जानने के कई तरीके पढ़े।

  • सरसों का तेल असली है या उसमें मिलावट की गई है यह जानने के लिए एक उपाय यह है कि आप एक बर्तन में थोड़ा-सा तेल निकाल कर उसे फ्रिज में रख दीजिए। अगर वह तेल कुछ ही घंटे में जम जाता है या फिर उसमें सफेद धब्बे दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है। क्योंकि असली सरसों का तेल फ्रिज में रखने पर जमता नहीं है।
  • इसके अलावा सरसों का तेल असली है या नहीं यह जानने के लिए हाथों पर थोड़ा-सा सरसों का तेल लगाकर रगड़कर देखें। अगर किसी तरह का रंग निकल रहा है, या कोई गंध आ रही है तो इसका मतलब है इसमें केमिकल है और यह तेल नकली है।
  • असली सरसों के तेल से तेज महक आती है, जिससे नाक में एक तीखी-सी महक जाती है। लेकिन नकली सरसों के तेल की स्मेल इतनी स्ट्रांग नहीं रहती। इसलिए आप खुशबू से भी असली-नकली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। बता दे कि जब सरसों से तेल लोग निकलवाते है तो कुछ दिनों तक उस तेल के पास जानें से आँखों में आंसू आ जाते है। लेकिन धीरे-धीरे यह तीखापन कम हो जाता है।
  • सरसों के तेल की असली-नकली की पहचान कढ़ाई में तेल गर्म करके भी की जा सकती है। जिसमें असली सरसों का तेल गर्म होते ही धुंआ छोड़ेगा और गंध गायब हो जाएगी। लेकिन नकली में ऐसा नहीं होगा, तो यह भी एक तरीका है चेक करने का।

यह भी पढ़े- भयंकर गर्मी में भी नए-पुराने मटके से मिलेगा ठंडा पानी, करें यह काम, पूरी गर्मी मटका देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now