कोकोपीट में पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं, यह फ्री की चीजे आएँगी काम, पौधे रहेंगे हरे-भरे और घने। आज हम जानेंगे कि कोकोपीट के जगह क्या इस्तेमाल कर सकते है।
कोकोपीट का इस्तेमाल
आजकल बागवानी और खेती किसानी में कोकोपीट का इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है। लोग मिट्टी के साथ कोकोपीट मिलाकर पौधे लगाते है। कोकोपीट से पौधों को और ज्यादा पोषण मिलता है। साथ ही मिट्टी भी हल्की हो जाती है। लेकिन कुछ लोग कोकोपीट नहीं खरीद सकते है। इसलिए आज हम जानेंगे की कोकोपीट के जगह पर आप और किन चीजों का इस्तेमाल करके अपने पौधों को पोषण दे सकते हैं। जिससे पौधा हरा-भरा रहे।
यह भी पढ़े- रजनीगंधा की खेती से किसान होंगे अमीर, इसमें कम खर्चे में है ज्यादा कमाई, जानिए कैसे
कोकोपीट के जगह ये चीजे आएँगी काम
पौधों को पोषण देने के लिए के आप कोकोपीट के स्थान पर अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें पैसे भी नहीं लगेंगे। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फ्री की चीज है जो आपको आसानी से मिल जायेगी और आप उनका इस्तेमाल आप पौधे की जड़ो में डालने के लिए कर सकते है।
- मूंगफली हम बाजार से लेकर आते हैं, और उन्हें खाने के बाद उनके छिलके फेंक देते हैं। तो बता दे कि आप इन छिलको का इस्तेमाल कोकोपीट के स्थान पर कर सकते हैं। जिसके लिए उसे सुखाकर बारीक पीसने के बाद पानी में भीगा कर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बिल्कुल मिट्टी की तरह काम करेगा।
- इसके इसके आलावा गेंहू और धान का भूसा भी कोकोपीट के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत आसानी से मिल जाता है। लेकिन उनके साथ में आपको कुछ उनका पोषक तत्व मिलाने होंगे। जिससे यह कमाल का मिश्रण बन जाएगा। बता दे कि जो धान-गेंहू की खेती करते है उनके पास यह चीजे बहुत होती है। जिनसे आपको आसानी से मिल जाएंगी।
- वहीं कुछ लोग तो नारियल के छिलके का भी इस्तेमाल कोकोपीट की तरह करते है। यह भी आसानी से बना सकते है।
यह भी पढ़े- गर्मियों में इस खेती से 3 एकड़ में 40 हजार रु महीने की हो रही कमाई, जानें फसल का नाम और खेती का तरीका