सरिया का रेट घटा, घर बनाने में कम आएगा खर्चा, मिला सुनहरा मौका, जानिये आपके शहर के ताजा सरिया के रेट। ताकि उठा सके इस मौके का फायदा।
सरिया का रेट घटा
घर बनाने के लिए अगर आप सरिया के दाम सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में सरिया के भाव कम हो गए हैं। जिससे सस्ते में घर बनाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। जी हां आपको बता दे की सरिया के भाव में कई शहरों में ₹4000 तक की गिरावट आई है। जिससे वहां कम दाम में सरिया मिल रहे हैं। बता दे की 21 मार्च से कीमत में कमी दर्ज की जा रही है। आईए देखते हैं विभिन्न शहरों में सरिया के भाव क्या है।

यह भी पढ़े- फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर बनवाएं यह कार्ड, जानिये किस एक कार्ड से मिलता है गैस सिलेंडर फ्री
विभिन्न शहरों में सरिया के रेट
यहां विभिन्न शहरों के टीएमटी स्टील बार के दाम 18% जीएसटी के बिना बताए गए हैं।
- कानपुर में सरिया 3900 सस्ता होकर 44,500 प्रति टन के हिसाब से मिल रहा है।
- गाजियाबाद 4300 सस्ता होकर 44500 प्रति टन के हिसाब से सरिया मिल रहा है।
- भावनगर, गुजरात में 48,000 प्रति टन के हिसाब से है।
- इंदौर, मध्य प्रदेश में सरिया की कीमत 48,700 प्रति टन के हिसाब से है।
- गोवा में 48,600 प्रति टन के हिसाब से सरिया मिल रहा है।
- चेन्नई में 47,300 प्रति टन के हिसाब से सरिया है।
- मुंबई में 49,000 प्रति टन के हिसाब से सरिया है।
- मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में 44,500 प्रति टन सरिया है।
- रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस महीने 43,000 प्रति टन से गिरकर 42,800 प्रति टन सरिया हो गया है।
यह भी पढ़े- Bank Holiday in April 2024: अप्रैल महीने में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां है छुट्टियों की पूरी सूचि