चूहों की समस्या जड़ से होगी खत्म, बिना मारे ही ये 3 चीजे देख दुम-दबाकर भागेंगे चूहे

चूहों की समस्या जड़ से होगी खत्म, बिना मारे ही ये 3 चीजे देख दुम-दबाकर भागेंगे चूहे। जानिये आसानी से घर में रखी चीजों से ही कैसे भगाएं चूहे।

चूहों की समस्या

चूहों की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। चूहे बाहर से अगर थोड़ी भी जगह पाते हैं तो सीधा घर के भीतर घुसते हैं, और खाने-पीने की चीजों में मुंह डाल देते हैं। साथ में नीचे रखें कपड़े-सामान आदि को कुतुर डालते हैं यानी कि बड़ा नुकसान करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चूहों को मारना नहीं चाहते हैं।

वहीं अगर आप मारने का उन्हें इंतजाम भी कर देते हैं तो वह घर के किसी ऐसे कोने में जाकर छुपकर मर जाते हैं जिससे तेज बदबू भी आती है। इसलिए आज हम जानेंगे कि आप ऐसी कौन सी चीजों का इस्तेमाल करें जिससे चूहे मरे न सिर्फ घर से भाग जाए और दोबारा लौटकर न आए।

चूहों की समस्या जड़ से होगी खत्म, बिना मारे ही ये 3 चीजे देख दुम-दबाकर भागेंगे चूहे

यह भी पढ़े- ना पंखा, ना कूलर-AC, ये है स्मार्ट ग्लास, मिनटों में घर करेगा ठंडा और गर्म, जानिये कैसे काम करेगा ये स्मार्ट ग्लास

चूहों को भगाने में 3 चीजे आएँगी काम

चूहे भगाने के लिए नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार जानिए असरदार उपाय।

  • चूहा भगाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए फिटकरी को पीसकर पाउडर बनाना होगा और उस पाउडर से घोल बनाकर जहां पर चूहे ज्यादा दिखाई देते हैं वहां पर स्प्रे कर देना है।
  • इसके अलावा आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर हर घर में होती है। इसका इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है, तो आप पूजा घर से एक कपूर लेकर जहां चूहे ज्यादा दिखाई देते हैं वहां या फिर घर के कोनों में कपूर के टुकड़े रख सकते हैं। क्योंकि कपूर की गंध चूहों को पसंद नहीं होती। इसलिए वह वहां से भागेंगे।
  • साथ ही पुदीने के पत्ते भी चूहे भगाने में काम आते हैं। गर्मियों में पुदीने के पत्ते आपको आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपके घर में नहीं है तो आप पुदीना घर में गमले में भी लगा सकते हैं, और फिर पुदीने के पत्ते उस जगह पर रखें जहां पर चूहे ज्यादा रहते हैं, तो चूहा वहां से भाग जाएंगे।

अगर आप इन सारी चीजों को घर में रखते हैं तो चूहे कोने में घुसेंगे ही नहीं क्योंकि इन सारी चीजों की महक चूहों को पसंद नहीं होती।

यह भी पढ़े- PAN-Aadhaar Linking: पैन कार्ड वालों को मिला एक आखरी मौका, 31 मई से पहले करें यह काम, देखिए इनकम टैक्स विभाग का यह पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now