आयरन की गोली से भी तेज असर दिखाता है फल, शरीर को देता है लोहे जैसी मजबूती खेती कर हो जायेगा लाखों का मुनाफा

आयरन की गोली से भी तेज असर दिखाता है फल, शरीर को देता है लोहे जैसी मजबूती खेती कर हो जायेगा लाखों का मुनाफा इस फल को आप सभी जानते होंगे लेकिन इसका उपयोग करना हर कोई नहीं जनता है इसका उपयोग करके आपमें इतनी ताकत आ जाएगी की आपको कभी कोई बिमारी छू तक नहीं पायेगी। ये फल ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा पाया जाता है खेतो के किनारे भी इस को लगाया जाता है। इस फल की खेती कर आप भी मालामाल बन सकते हैं।

सेहत को होंगे बहुत फायदे
करोंदे के फायदे बहुत ज्यादा हैं ये डाइजेशन में फायदेमंद है। करौंदा में सॉल्यूबल फाइबर पेट की लाइनिंग को स्मूथनिंग देता है जिससे डाइजेशन बेहतर होता है। करोंदा में एंटी-इंफ्लामेटरी का गुण होता है। जो शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। करोंदा खाने से शरीर में आयरन की कभी कमी नहीं होती है।

कैसे की जाती है करोंदे की खेती
इस फल के पौध की तैयारी बीजों के माध्यम से की जाती हैं। इसके लिए बीजों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है। इसके लिए करौंदा के पके हुए फलों से बीज निकाल लेते हैं और पौधशाला में बुवाई कर देते है। करौंदा का पौधा बंजर, रेतीली भूमि में आसानी से उग जाता है। इसकी खेती ठंडे इलाकों में नहीं की जा सकती है। इसके पौधों की ऊंचाई लगभग 6 से 8 फीट तक होती है। इसके लिए मिटटी का PH मान 6 से 7 होना जरुरी है।
मुनाफा होता है लाखों में
इस फल की डिमांड देश से लेकर विदेशों तक की जाती है अगर आप इस फल की खेती करते है तो आपको लाखों में मुनाफा होगा। इसके एक एकड़ में खेती करके आपको इससे 15 से 18 लाख रूपये तक का मुनाफा हो सकता है। जिससे आप कुछ ही समय में लखपति बन सकते हैं।