भोपाल में आधी रात को पार्क में झूला झूलती सफेद साड़ी वाली महिला की दहशत, जानिए क्या है पूरी खबर आइये आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकारी।
जानिए क्या है पूरा मामला
हाल ही में राजधानी भोपाल में एक ऐसी सनसनी खबर सामने आयी है जिसे सुनकर सभी लोग बहुत ही खौफ में बैठे हुए हैं और कई लोग रात को बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। हाल ही में विद्या नगर सेक्टर ए के पार्क में रात 11:00 से 2:00 के बीच अंधेरे में कॉलोनी के पार्क में झूले पर सफेद कपड़ो में झूलती और सड़क पर लाठी या लोहे की रोड टेक कर चलती महिला से दहशत का माहौल बना हुआ है। उसके सामने आने से कई कॉलोनी में दहशत फैली हुई है जिससे लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। लोगों के मन में बहुत ही डर बैठ गया है। कॉलोनी में चुड़ैल और भूतों का डर बढ़ता ही जा रहा है। रहवासियों के घर में लगे कैमरे भी बंद नहीं हो रहे हैं और इसमें फुटेज भी मिल रहे हैं।
रहवासियों में बना है डर का माहौल
विद्यानगर के रहवासियों के जिन घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे उनके फुटेज में एक महिला रात को सफेद कपड़ो में झूला झूलती नजर आ रही है। साथ ही थोड़े समय बाद वह लाठी देखकर रोड पर भी चलती नजर आ रही है जिससे कि रहवासियों के मन में डर का माहौल बना हुआ है। भूत और चुड़ैल जैसा पहनावा देखकर लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैं। साथ ही बच्चे भी बाहर निकलना बंद कर दिए हैं। रात को 11:00 से 2:00 के बीच में यह औरत लाल सफेद रंग की साड़ी पहन कर सड़कों पर घूमती है। जिस कारण लोगों में काफी डर बैठ गया है।
जानिए क्या है संज्ञान
खबर सामने आने के बाद राज्य महिला अधिकार आयोग ने इसमें संज्ञान लिया है। उनके अनुसार यह कोई लूट करने वाली गैंग भी हो सकती है जो रात में लोगों को डरा धमकाकर पैसा लूटने की साजिश कर रही हो या इसमें किसी बड़ी गैंग का हाथ भी हो सकता है। इसीलिए कार्यवाही तुरंत ही शुरू कर दी गई है।