ध्यान दें! अगर घर में छोटे बच्चे खा रहे हैं सेरेलैक, नेस्ले के प्रोडक्ट्स तो पढ़ें ये खबर, बच्चो की सेहत से ना हो जाए खिलवाड़। फिर जीवन-भर होगा पछतावा।
सेरेलैक, नेस्ले के प्रोडक्ट्स पर बड़ी खबर
नेस्ले कंपनी, बच्चों के खाने की चीज बनाती हैं, और दुनिया भर में इसकी बिक्री होती है। लेकिन भारत में नेस्ले के प्रोडक्ट ज्यादा देखने को मिलते हैं। घर-घर में इसका इस्तेमाल बच्चों के खाने की चीजों में किया जाता है। लेकिन एक ऐसी रिपोर्टें आई है जिससे लोग परेशान होने वाले हैं। जी हां बता दे की नेस्ले के वह प्रोडक्ट जो बच्चों के खाने के लिए आते हैं उनमें बहुत ज्यादा चीनी का इस्तेमाल हो रहा है। जबकि यूरोप और ब्रिटेन में जो प्रोडक्ट बेंचे जा रहे हैं उसमें चीनी कम है। यानी की भारत के साथ बाकि के एशियाई देशों के बच्चों के सेहत के साथ एक तरह से खिलवाड़ हो रहा है।
दरअसल, यह खुलासा इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क द्वारा की गई जांच में पाया गया। जिसमें उन्होंने सभी देशों के सैंपल लेकर बच्चों के खाने के प्रोडक्ट को टेस्ट किया और यह देखा की सुक्रोज और शहद के रूप में चीनी दी जा रही है। अगर आपको लग रहा है कि चीनी से कोई नुकसान नहीं होता होगा, तो चलिए बताते हैं ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ ने इसके लिए क्या चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े- आपका बच्चा पी रहा बॉर्नविटा ? सरकार ने कहा हेल्दी ड्रिंक नहीं है Bournvita, जानें पूरी खबर
WHO ने किया आगाह
चीनी का सेवन ज्यादातर लोग करते आ रहे हैं, और बच्चों को रोजाना दूध में चीनी घोल कर दे रहे हैं। तो बता दे कि चीनी बहुत खतरनाक चीज होती है। जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि जब बच्चे पैदा होते हैं तो उन्हें शुरुआती दिनों में चीनी से दूर रखना चाहिए, नहीं तो आगे बढ़कर मोटापा और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इसीलिए WHO ने वर्ष 2022 से ही बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाने की चीजों में अतिरिक्त शर्करा और मिठास की चीज डालने के लिए मना कर दिया है। तब आप समझ सकते हैं कि यह बच्चों के लिए कितना खतरनाक है। चलिए जानते हैं चीनी सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक है।
बच्चो के साथ बड़ो के लिए भी चीनी है जहर
चीनी बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी नुकसानदायक होती है। चीनी कई सारी बीमारियों का घर होती है। इससे मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, तंत्रिका तंत्र को नुकसान के जैसे कई तरह के शरीर में बीमारी होती है। साथ ही चीनी के सेवन से इंसान जल्दी बूढ़ा भी होता है। चीनी दातों के लिए भी अच्छी नहीं होती है।