100 सालों बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, यहाँ जानिए होलिका और होली मनाने का सही दिन और समय। ताकि आप शुभ मुहूर्त में होलिका दहन और होली का त्यौहार मना सके।
होली पर चंद्र ग्रहण
इस साल 2024 में होलिका दहन के दिन चार-चार शुभ योग बनते नजर आ रहे है। यानी कि यह बहुत ही अच्छा योग है। जिसमें बताया जा रहा है कि सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, बुधादित्य योग और गण्ड योग का संयोग होलिका दहन के समय पर बनता नजर आ रहा है। जो की होलिका दहन का समय बहुत ही ज्यादा शुभ बना रहा है। इस तरह साल 2024 का होलिका दहन और होली का त्योहार देश भर में सुख समृद्धि लेकर आएगा।
वहीं एक तरफ यह भी चर्चा हो रही है की होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन आपको बता दे कि इस चंद्र ग्रहण का असर अपने देश भारत पर नहीं पड़ेगा। इसलिए आपको इसकी चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। आइये जानते हैं आपको होलिका दहन कब करना है। क्योंकि इसके लिए बहुत कम समय है।
होलिका दहन कब करें
होलिका दहन के दिन की बात की जाए तो साल 2024 में 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। क्योंकि फाल्गुन माह का पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। जिसमें समय की बात करें तो होलिका दहन का समय 24 मार्च की रात 11:13 के बाद शुरू होगा। क्योंकि इसके पहले भद्रा काल रहेगा और भद्रा काल में कोई भी पूजा पाठ शुभ काम नहीं किया जाता। इसलिए इस बात का आप को ध्यान रखना है कि भद्रा काल के खत्म होने के बाद यानी की 11:13 के बाद रात को होलिका का दहन करना है। आईए जानते हैं होली किस दिन मनाई जाएगी और फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कब तक रहेगी।
होली किस दिन है
होली रंगों का त्यौहार है और साल 2024 में होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। जिसमें आपको बता दे की फाल्गुन माह का शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का प्रारंभ 24 मार्च से सुबह 9:55 से ही हो जाएगा जो की 25 मार्च के 12:30 दोपहर तक रहेगा। यानी की 25 मार्च को होली मना सकते हैं।