स्कूल बंद, पेट्रोल-डीजल की किल्लत, खाने की चीजे हुई महंगी, ड्राइवर हड़ताल से लोगो की हालत खराब। लगातार जारी ड्राइवरों की हड़ताल से बाजार पर क्या असर हो रहा है चलिए जानते है।
ड्राइवर की हड़ताल
देश में जारी हुए हिट एंड रन केस को लेकर ड्राइवर की हड़ताल चल रही है। जिसके बारे में आपको जरूर पता होगा। आपको बता दे कि इस हड़ताल की वजह से आम आदमी को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है, और यह हालत आगे बिगड़ भी सकती है। जिसे रोकने के लिए लगातार कानून और सरकार प्रयास कर रही है। लेकिन स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। चलिए आपको बताते हैं इस केस के बारे में और इससे बाजार पर क्या असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े- APAAR ID: आधारकार्ड के बाद अब बन रहा APAAR ID, बच्चो के लिए है बेहद जरूरी, जानिये क्या है अपार आईडी
हिट एंड रन केस
चर्चा में बने हिट एंड रन केस में ड्राइवर द्वारा हड़ताल इसलिए की जा रही है, कि 2023 में हिट एंड रन केस में हुए संशोधन के बाद अगर हिट एंड रन केस में कोई भी ड्राइवर दोषी पाया जाता है तो उसे ₹700000 तक का जुर्माना देना होगा साथ ही 10 साल की कैद हो सकती है। इसके बाद करीब चार राज्यों में ड्राइवर की हड़ताल चालू है। जिसके वजह से रोड पर ट्रकों का अंबार लगा हुआ है, और आवागमन रूक गया है। चलिए जाने इसका असर आम आदमी पर कितना बुरा पड़ रहा है।

आवागमन अवरोध से होने वाले नुकसान
आवागमन अवरोध से एक शहर से दूसरे शहर सामान भी नहीं पहुंच पा रहा, और बाजारों में किल्लत मच रही है। जिसमें पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं। साथ ही खाने-पीने की चीज भी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रही है जिससे बचे हुए समान का भाव बढ़ता जा रहा है। इतना ही बच्चो के स्कूल भी बंद हो रहे है। क्योकि बस ड्राइवर स्कूल गाड़ी नहीं चला रहे है। जिससे कहीं ऑनलाइन क्लासेस चल रहे है, तो कही माँ-बाप खुद बच्चो को स्कूल पंहुचा रहे है।