क्या बात है! रेल यात्रियों की निकल पड़ी, सिर्फ 75 रु में घर का भर-पेट खाना, जानिये कैसे करना है आर्डर । ट्रेन में सफर करते समय मिलेगा घर के स्वाद वाला खाना। चलिए जानते क्या रेलवे का प्लान।
ट्रेन में मिलेगा घर का खाना
जिन लोगों को रेलवे का खाना पसंद नहीं है, उनके लिए बड़ी खबर। अब रेलवे यात्रा को घर का खाना देगा। जी हां आपको बता दे कि यात्री चाहे तो अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं, या फिर घर का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें यह भी सुविधा मिल रही है कि वह अपनी पसंदीदा डिश भी मंगवा कर खा सकते हैं। लेकिन यात्रियों को यहां पर कुछ समय पहले खाना ऑर्डर करना होगा। तो चलिए जानते हैं रेलवे का इस बारे में क्या प्लान है। यात्रियों को खाना ऑर्डर कैसे करना है। साथ ही कितने घंटे पहले आर्डर करना पड़ेगा तब उन्हें घर का खाना मिलेगा।

यात्रियों को घर का खाना कैसे देगा रेलवे
रेलवे यात्रियों के लिए समय-समय पर नई-नई सुविधा लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में एक नई जानकारी मिली है। जिसमें कहा जा रहा है कि रेलवे 19 सेल्फ हेल्प ग्रुप और 4200 टिफिन सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है। जिसमें कई महिलाओं से काम लिया जाएगा। जिसमें इस सेल्फ हेल्प ग्रुप में अकेले रहने वाली मां, विधवा और अलग हो चुकी महिला काम करेंगी। इस तरह उन्हें भी एक काम मिल जाएगा। साथ ही लोगों को घर का खाना भी मिल जाएगा। इस तरह यह सुविधा अभी फिलहाल 179 स्टेशनों को मिल रही है। लेकिन अगर यह सुविधा यात्रियों द्वारा पसंद की गई तो देश भर में भी चालू की जा सकती है।
ट्रेन में कैसे करें घर का खाना आर्डर
ट्रेन में अगर यात्री को घर का खाना मंगाना है, और पसंदीदा व्यंजन लेना है तो उसके लिए कुछ समय पहले आर्डर करना होगा। जिसमें 4 घंटे पहले अगर वह करते हैं तो घर का खाना खा सकते हैं, और अगर पसंदीदा व्यंजन मंगवाना है तो 12 घंटे पहले खाना बुक करना पड़ेगा। तभी डिश चुनने का मौका दिया जाएगा।
वहीं आर्डर करने की बात की जाए तो रेलवे इसके लिए एक ऐप लॉन्च करेगा। जहां से यात्री ऑर्डर कर पाएंगे। लेकिन अभी तो आईआरसीटीसी के साथ अन्य रेस्टोरेंट जुड़े हुए हैं। उनसे लोग खाना मगाते हैं। जिसमें अब घर का खाना भी जुड़ जाएगा। इस तरह 75 रुपए में रेलवे द्वारा जो ऐप लॉन्च होगा वहां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं, जो की बिल्कुल घर का बना हुआ खाना होगा।