Plant Care Tips : जैसा की हम सभी जानते है की हम सबके घर में मनी प्लांट तो जरूर पाया ही जाता है। यह पौधा घर की शोभा बढ़ाने के साथ साथ धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। कई बार हमारे घर में लगा हुआ मनी प्लांट मुरझा जाता है या तो झड़ने लगता है।
आप उसकी देखभाल भी कर रहे हैं पानी भी डाल रहे हैं धूप भी दे रहे हैं, लेकिन फिर भी पौधे के पत्ते पीले पड़ गए हैं और झड़ रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम आपको इसके पीछे के कई कारण बताएंगे जिस वजह से आप जान पाएंगे कि मनी प्लांट के पत्ते क्यों झड़ रहे हैं, तो आईये जानते हैं इसके बारे में।
पानी
पौधों को हमेशा पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पौधों को कभी भी अत्यधिक पानी नहीं देना चाहिए। इसका सबसे मुख्य कारण यह होता है कि ज्यादा पानी देने से पौधों की जड़े सड़ने लगते हैं, जिस वजह से पत्ते पीले हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। वही पौधों को कम पानी भी नहीं देना चाहिए। वरना वो सुख जाते हैं।
कीट
कीट जैसे एफिड्स, माइट्स और स्केल जैसे कीट पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पत्तों को झड़ने का कारण बन सकते हैं। कीटनाशकों का उपयोग करें।
रोग
फंगल रोग भी पत्तों को झड़ने का कारण बन सकते हैं। रोगग्रस्त पत्तियों को हटा दें और फफूंदनाशक का उपयोग करें।
टेम्प्रेचर
मनी प्लांट ठंडे तापमान को सहन नहीं कर सकता। इसे 18°C से 24°C के बीच के तापमान में रखें। वहीं अत्यधिक गर्मी, भी पत्तों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे ठंडी जगह पर रखें। हमेशा तापमान का जरुरी रूप से ध्यान रखें।