फ्री में ऐसे लगाएं पुदीना का पौधा, यहाँ जानिए पुदीना लगाने और घना करने का मुफ्त का तरीका। जिससे बाजार से पुदीना खरीदने की जरूरत न पड़े।
पुदीना का पौधा
पुदीना के पत्ते का इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं। जिसमें इसका फ्लेवर कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। वहीं कई सेहत के घरेलू नुस्खों में भी को पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल होता है। वहीं गर्मियों में पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल बढ़ जाता है। जिसके लिए हम बाजार से कई दिनों का रखा पुदीना का पत्ता खरीद कर लाते हैं। लेकिन अब अगर आप चाहे तो अपने घर में पुदीने का पौधा आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग से नहीं करना है। आपके घर में जो चीज मौजूद है, उन्हें से पुदीने का पौधा लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

यह भी पढ़े- ना पीले होंगे, ना सूखेंगे, नवरात्री में ऐसे उगाएं जौ, 9 दिनों तक हरे-भरे रहेंगे
पुदीना का पौधा ऐसे लगाएं
अगर आपने घर में फूल-पौधे लगाए होंगे तो पुदीना का पौधा आसानी से लगा सकते हैं। जिसके लिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार पुदीने का पौधा लगाने का तरीका जानिए और उसे घना करने के लिए कौन-सी खाद डालें यह भी हम जानेंगे।
- पुदीना का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप बाजार से ताजा पुदीना लेकर आएंगे। उसके बाद आप टॉप से पुदीना की चार से पांच इंच की कटिंग ले लेंगे।
- उसके बाद मिट्टी तैयार करेंगे। मिट्टी तैयार करने के लिए आपको 30-30 प्रतिशत क्रमशः रेतीली मिट्टी, कोकोपीट, वर्मी कंपोस्ट और 1 किलो के करीब नीम के खली लेनी है।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक बड़े से टब या फिर गमले में आप लगा सकते हैं।
- जिसके लिए आपको बर्तन में नीचे छेंद कर देना है। ताकि पानी की निकासी होती रहे।
- उसके बाद अच्छे से मिट्टी को भरकर उंगली की मदद से मिट्टी में छेंद करके आप पुदीने की कटिंग का नीचे वाला हिस्सा पत्तियां तोड़कर मिट्टी के अंदर डाल देंगे। लेकिन आपको टॉप की पत्तियां नहीं तोड़नी है। नीचे की पत्तियां तोड़कर उसे मिट्टी में दबा देना है।
- उसके बाद आप अच्छे से पानी डाल देंगे।
- फिर गमला एक सप्ताह के लिए उस जगह रखे जहाँ सुबह-शाम बस की धूप आती हो। फिर एक सप्ताह बाद पौधा पूरे दिन की जहाँ धूप हो वहां रख सकते है।
- करीब एक सप्ताह बाद आप देखेंगे तो सारी कलियां लग चुकी होगी और फिर आप पुदीना की ऊपर से कटिंग कर सकते हैं।
- अब लगाने के 7-8 दिन बाद टॉप की पत्तियां कैंची की मदद से काट लेंगे। इससे क्या होगा पुदीन हरा, भरा और घना हो जाएगा।
- इसके बाद आप इसमें खाद डाल सकते हैं। जिसके लिए एक चम्मच पीली सरसों पीसकर उसे दो लीटर पानी में मिक्स करके मिट्टी में डाल देंगे। जिससे पौधा एक महीने बाद एकदम से हरा भरा, घना हो जाएगा।
इस तरह बाजार से जो पुदीना लेकर आते हैं, उसी पुदीना की कटिंग करके अपने घर में पुदीना उगा सकते हैं।
यह भी पढ़े- गुलाब के फूल-पौधे पर एक परत चिपके कीड़ों को हटाने के लिए इस दवाई का करें इस्तेमाल, तुरंत दिखेगा असर