Petrol Diesel: इन 11 राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर के आज के ताजा पेट्रोल-डीजल के भाव। पेट्रोल-डीजल के ग्राहकों को मिली हल्की राहत। चलिए जानें कहा हुआ सस्ता पेट्रोल-डीजल।
पेट्रोल-डीजल के भाव
आज 4 अप्रैल 2024 को पेट्रोल-डीजल के भाव में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। जिसमें सरकारी तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव कम, तो कहीं बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। तब आइये सबसे पहले हम महानगरों के पेट्रोल डीजल के भाव जानेंगे। उसके बाद उन राज्यों के नाम जानेंगे जहां पर आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

यह भी पढ़े- सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, चुनाव से पहले हुई मौज, जानिये 2 अप्रैल के ताजा भाव
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें चार महानगरों के पेट्रोल, डीजल के भाव।
- दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 82.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
- मुंबई में आज पेट्रोल के भाव 104.21 रुपए और डीजल 92.15 रुपए है।
- कोलकाता में पेट्रोल, डीजल के भाव क्रमशः 103.94 रु और 90.76 रु है।
- चेन्नई में पेट्रोल, डीजल के भाव क्रमशः 100.75 रु और 90.34 रु है।
यहाँ सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
अब उन राज्यों की बात कर लेते हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली गिरावट देखी जा रही है। यानी कि यहां पर पेट्रोल, डीजल पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की गुजरात में पेट्रोल डीजल के भाव में 56-56 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद कीमतें 94.44 रु, और 90.11 है। वही महाराष्ट्र की बात की जाए तो पेट्रोल के भाव में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, और डीजल के भाव में 38 पैसे की कमी आई है।
जिसके बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल, डीजल के भाव अब 103.87 और 90.42 रूपए है। इसके अलावा हिमांचल, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल, उड़ीसा, पुडुचेरी, हरियाणा और तेलंगाना आदि स्थान में पेट्रोल, डीजल के भाव कम हुए हैं। इस तरह यहां के पेट्रोल, डीजल के ग्राहकों को थोड़ी राहत की सांस मिली है।
यह भी पढ़े- सरिया का रेट घटा, घर बनाने में कम आएगा खर्चा, मिला सुनहरा मौका, जानिये आपके शहर के ताजा सरिया के रेट