अरे गजब! सिर्फ 150 रु में हवाई जहाज चढ़ने का मौका, जानिये कहाँ-से-कहाँ तक जाने को मिलेगा। इस लेख में हम जानने वाले हैं कि 150 जैसी कम कीमत में भी क्या हवाई जहाज का सफर किया जा सकता है।
सिर्फ 150 रु में हवाई जहाज चढ़ने का मौका
हवाई जहाज में चढ़ना कई लोगों का सपना होता है। कुछ लोग तो बुजुर्ग होने के बाद भी अभी तक हवाई जहाज नहीं चढ़ पाए हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए हवाई जहाज का सफर आम होता है। लेकिन कई लोगों को लगता है कि हवाई जहाज का वह किराया नहीं दे पाएंगे। तो ऐसा नहीं है आपको बता दें कि अपने देश भारत में ही कई ऐसे स्थान है जहां पर ₹1000 से कम कीमत में भी हवाई जहाज का सफर किया जा सकता है। लेकिन आज हम सिर्फ डेढ़ सौ रुपए की बात कर रहे हैं। जी हां सिर्फ डेढ़ सौ रुपए में हवाई जहाज का सफर आप कर सकते हैं। चलिए जानते हैं यह कैसे संभव है।
यह भी पढ़े- Voter ID Card में लगी फोटो नहीं पसंद ? तो घर बैठे ऐसे बदले वोटर आईडी की फोटो
उड़ान योजना
दरअसल, असम में देश की सबसे सस्ती फ्लाइट सर्विस दी जा रही है। जिसमें सिर्फ डेढ़ सौ रुपए का हवाई जहाज सफर कर सकते हैं। क्योंकि यहां पर केंद्र सरकार की तरफ से उड़ान योजना चलाई जा रही है। जिसमें विवान कंपनी एलाइंस एयर द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चलिए जानते हैं डेढ़ सौ रुपए में आपको कहां से कहां तक का सफर करने को मिलेगा।
जानिये कहाँ-से-कहाँ तक जाने को मिलेगा
जैसा कि आपने जाना असम में 150 रुपए की फ्लाइट चढ़ने को मिल रही है। जिसमें यह उड़ान आप तेजपुर से लीलाबरी के बीच कर पाएंगे। जी हां तेजपुर से लीलाबारी तक डेढ़ सौ रुपए में आप सफर कर सकते हैं। यह सफर 50 मिनट का रहेगा। यानी कि करीब 1 घंटे आप फ्लाइट में रहेंगे। इस तरह जिन लोगों का फ्लाइट में चढ़ने का सपना है वह डेढ़ सौ रुपए में पूरा कर सकते हैं। अगर आपको यह खबर काम की लगी हो तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर कर सकते हैं। ताकि अगर किसी का डेढ़ सौ रुपए में फ्लाइट चढ़ने का सपना हो तो वह भी पूरा कर सके।