तुलसी का पौधा किस दिन उखाड़े ? यहां जाने सही दिन और उखाड़ने का तरीका, नहीं तो कर सकते हैं बड़ी गलती। फिर तुलसी जी के साथ लक्ष्मी माता और विष्णु भगवान भी रूठ सकते है।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे की हिंदू धर्म में पूजा की जाती है। यह बहुत पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन यह पौधा सिर्फ धार्मिक रूप से नहीं बल्कि औषधि रूप से भी बड़े काम आता है। तुलसी के पौधे को लेकर कई मान्यताएं हैं। इसे लगाने-उखाड़ने और पूजा करने का दिन है। उसी के अनुसार ही इसकी पूजा करनी चाहिए। क्योंकि तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी का निवास होता है। साथ ही भगवान विष्णु तुलसी के पौधे को मानते है। तब आइये जानते हैं तुलसी का पौधा किस दिन और कैसे उखाड़ना चाहिए।

तुलसी का पौधा किस दिन उखाड़े ?
तुलसी का पौधा अगर सूख गया है या आप दूसरा पौधा बदलकर लगाना चाहते हैं, तब आपको बता दे की तुलसी के पौधे को उखाड़ने के लिए आप सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, और शनिवार का दिन चुन सकते हैं। लेकिन भूलकर भी इसे रविवार के दिन, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन नहीं उखाड़ना है। इस दिन तुलसी के पौधों को उखाड़ना वर्जित है, और बाकी दिन आप इसे उखाड़ सकते हैं। जिसमें उखाड़ने के लिए पहले तो आप नहा लें उसके बाद पौधा उखाड़ कर पानी में बहा-दे। चलिए जानते हैं तुलसी के पौधे को किस दिन नहीं लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा किस दिन नहीं लगाते ?
तुलसी के पौधे को ना लगाने के दिन की बात करें तो एकादशी के दिन तुलसी का पौधा नहीं लगाया जाता। क्योंकि एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा होती है और उस दिन तुलसी जी का व्रत रहता है। तब अगर आप पानी डाल देते हैं तो उनका व्रत टूट सकता है। इसीलिए इस दिन तुलसी का पौधा नहीं लगाया जाता।
अगर इस लेख के द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करके उन्हें तुलसी के पौधे के बारे में यह जानकारी दे सकते हैं।
यह भी पढ़े- किसान सिंदूर-लिपस्टिक के बीज बेच कर रहे अंधाधुंध कमाई, यहाँ जानें कितनी मिलती है इन बीजो की कीमत