शादी की पहेली रात पत्नी ने पति को बताया अपना एक ‘राज’, पति रोज लाता तो वो ‘खास चीज’, जब एक दिन..आज हम आपको उत्तर प्रदेश का एक ऐसा पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामला बताने वाले है। शादी की रात को ही पत्नी ने अपने पति को अपने दिल का एक ‘राज’ बताया था। पति ने भी पत्नी से प्रॉमिस किया था कि वह खास चीज रोजाना उसके लिए काम से लौटते समय लेकर आएगा। लेकिन पहले एक दिन जब पति ने प्रॉमिस पूरा नहीं किया तो पत्नी नाराज हो गई। इसके बाद पति ने दूसरे दिन और फिर लगातार यह गलती करता चला गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इसके बाद पति ने गुहार लगाई तो पत्नी एक शर्त पर वापस घर लौटी।
क्या है वो खास चीज ?

असल में पत्नी ने पति को कहा था कि वह शादी के बाद उसके लिए रोज मोमोज लेकर आए, लेकिन कुछ दिनों पति ने मोमोज लाने बंद कर दिए। इस बात से पत्नी इतना रूठ गई कि पति को छोड़कर मायके में रहने लगी। पुलिस से पति की शिकायत कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद पति के रोज मोमोज लाने का प्रॉमिस किया ,इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।
कैसे हुआ समझौता ?

पत्नी ने कहा कि कई बार पति से इसको लेकर झगड़ा हुआ पर फिर भी वो उसका ख्याल नहीं रख रहा है। परेशान होकर वो दो महीने पहले ससुराल से मायके चली आई। वहीं पति का कहना था कि फैक्ट्री से लौटते समय देर होने पर मोमोज नहीं मिलते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में भी भूल हो जाती है। आगे से कुछ भी हो जाए रोज मोमोज लेकर ही घर आउंगा। शर्त मानने पर दोनों समझौता कर साथ रहने को तैयार हो गए।