पुराना कबाड़ कूलर AC बनेगा, यहाँ जानें कूलर चालु करने से पहले क्या करें जिससे ठंडी हवा दे। आज हम पुराने कूलर को नया जैसा बनाने का तरीका जानेंगे।
पुराना कूलर
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कुछ लोग नया पंखा, कूलर, एसी खरीद रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग पुराने पंखे-कूलर को ठीक करवा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि अगर आपके भी घर में सालों पुराना कूलर है तो आप उससे कैसे ठंडी हवा ले सकते हैं। आइये फिर जानते हैं पुराने कूलर से ठंडी हवा लेने के लिए हमें क्या करना है।

यह भी पढ़े- तपती गर्मी में शिमला के सैर करा देगा यह 1600 का Portable AC, जानें इसकी खासियत और खरीदें कहा से
पुराना कूलर ठंडी हवा कैसे देगा
कई लोग अपने कूलर को हर साल चालु करने से पहले उसे सही करते हैं और बिल्कुल नया जैसा बना देते हैं। जिससे फिर से वह ठंडी हवा देने लगता है। इतना ही नहीं वह AC की तरह घर को ठंडा करने लगता है। तब आइये तीन बिंदुओं के अनुसार जानते हैं कूलर को सही कैसे करें।
- पुराने कूलर को इस गर्मी में चालू करने के लिए सबसे पहले तो उसकी सफाई कर लीजिए और पुरानी घास को बदल दीजिए। क्योंकि उसमें कचरा-धूल जम जाने के कारण हवा पास नहीं होती। इसलिए आपको नई घास लगानी होगी। ताकि कूलर ठंडी हवा दे सके।
- इसके अलावा कूलर से ठंडी हवा लेने के लिए एक और कारगर उपाय है की कूलर को आप खुली जगह पर रख दे। जैसे कि आपने देखा होगा ज्यादातर लोग कूलर बाहर से लगाते हैं। इसकी वजह यही है की कूलर अगर बाहर से लगाया जाता है तो पूरा कमरा ठंडा हो जाता है। इसीलिए कूलर को खुली जगह पर रखें। साथ ही ध्यान रखें कि उस जगह पर कूलर को बिल्कुल ना रखें जहां पर कूलर के तुरंत पीछे दीवार हो। नहीं तो कूलर ठंडी हवा नहीं देगा।
- इसके अलावा आपको कूलर का पंप भी चेक करना होगा। जी हां आपको बता दे कि अगर पंप अच्छे से काम नहीं करेगा तो घास ठीक तरह से गीली नहीं होगी। साथ ही घास के ऊपर जहां से पानी गिरता है वहां पर भी आप देख ले की जो छेंद है वह बंद तो नहीं हो गए हैं। क्योंकि कचरा फसने से कभी-कभी छेंद से पानी नहीं गिरता। जिस वजह से पूरी घास एक बराबर गीली नहीं होती है। इसलिए आपको इन दोनों चीजों का ध्यान रखना होगा ताकि घास अच्छे से गीली हो और कूलर ठंडी हवा दे सके।
यह भी पढ़े- फ्रिज में ऐसे रखें अखबार, बड़ी समस्या से मिलेगा छुटकारा, Viral हो रहा है ये हैक