बिल्ली ही नहीं इस जानवर का रास्ता काटना भी होता है बहुत अशुभ, लेकिन सपने में दिख जाये तो बन सकते हैं अपार धन-संपत्ति के मालिक आइये जानते हैं ऐसा कौन सा जानवर है जिसका रास्ता काटना आपके लिए बन सकता है मुसीबत।
शास्त्रों के अनुसार मिलते हैं कई फल
कई जानवरों का रास्ता काटना शास्त्रों में बेहद ही अशुभ माना जाता है, और कई बार उन्ही का सपने में दिखना बेहद ही शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार कई चीजों के अपने अलग मतलब होते हैं जिनसे आपको अलग तरह के फल मिलते हैं। जिस तरह बिल्ली का रास्ता काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है वैसे ही नेवले का रास्ता काटने के भी अलग मतलब होते हैं। जिन चीजों से आपको अशुभ फल मिल सकते हैं उनके बारे में जानना भी आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी हो जाता है। आइये आज आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकरी।
ये संकेत करते हैं अशुभता की ओर इशारा
कई बार हमारे साथ ऐसा होता है की हम कहीं काम से जा रहे होते हैं तभी हमारा रास्ता कही बार बिल्ली की जगह नेवला काट जाता है। जिससे हमारे मन में कई सवाल आने लग जाते हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं की नेवला का रास्ता काटना कब अशुभ हो सकता है। अगर नेवला आपका रास्ता दाएं से बाएं की तरफ काटता है तो ये काफी अशुभ माना जाता है। लेकिन वही नेवला बाएं से दाएं की ओर आपका रास्ता काट ले तो इससे आप जो भी काम करने जा रहे होते हैं तो तो वो बन ही जाता है, और उसमे आपको तरक्की ही होती है।
सपने में दिखने पर बन सकते हैं धनवान
जब भी कभी आपके सपने में आपको नेवला दिख जाता है तो ये बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। नेवले को कुबेर का वाहन माना जाता है, इसलिए कहा जाता है की यदि ये आपको सपने में दिख जाये तो इससे आपके जीवन में अपार धन की वर्षा होने लग जाती है। आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें सिर्फ 1 रुपए में करें बाथरूम की बाल्टी की सफाई, चमचमाने लगेगी नयी जैसी