चाँद तक पहुंचने के बाद चंद्रयान हुआ क्रैश, जानिये क्या थी वजह, क्यों हुआ लूना-25 नाकाम, कितना पैसा हुआ बर्बाद

चाँद तक पहुंचने के बाद चंद्रयान हुआ क्रैश, जानिये क्या थी वजह, क्यों हुआ लूना-25 नाकाम, कितना पैसा हुआ बर्बाद। रूस का मून मिसन फेल हो चुका है। भारत के चंद्रयान 3 के साथ था सफर मगर अब हो चुका है नाकाम। जानिये लूना-25 दुर्घटनाग्रस्त होने की क्या थी वजह।
लूना-25 हुआ क्रैश
रूस का चंद्रयान जिसका नाम ‘लूना-25’ है। वह क्रैश हो चुका है। बता दे कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग से करीब एक से दो दिन पहले ही उसे चांद की सतह को छूना था। मगर वह दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। जबकि रूस को अंतरिक्ष साइंस का बेहतरीन ज्ञान है उसे मास्टर माइंड का ख़िताब हासिल है। लेकिन फिर भी चांद के बेहद पास होने के बाद भी लूना-25 अपने पथ से भटक कर क्रैश हो चुका है। इस तरह रूस को बड़ा छटका लगा है।

यह भी पढ़े सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी अब सभी को फ्री में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
लूना-25 के क्रैश की वजह
रूस के लूना-25 के क्रैश होने के पीछे की वजह खुद रूस के शब्दों से जानेंगे। बता दे कि रोसकॉसमॉस के अनुसार लूना-25 का लैंडर चांद के पास पहुंचने के बावजूद अनियंत्रित होकर, चांद के सतह से टकरा गया, और क्रैश हो गया है। जबकि उनका मानना है कि लूना 25 की सफलता की उन्हें पूरी उम्मीद थी। लूना-25 को 21 अगस्त को पहुंचना था पर वह 19 अगस्त को ही क्रैश हो चुका है। जिसके बाद रूस बेहद हताश है। आइये जानते है रूस को कितना आर्थिक नुकसान हुआ।

लूना-25 के क्रैश से रूस को हुआ बड़ा घाटा
लूना-25 को बनाने में रूस ने कड़ी मेहनत की थी। बता दे कि इसमें करीब 200 मिलियन डॉलर का खर्च आया था यानि कि 16.6 अरब का इसमें नुकसान हुआ है। इस तरह इतने बड़े बजट से बना लूना 25 पलभर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस तरह चांद की सतह पर पहुंचने के लिए 47 सालों बाद रूस का यह प्रयास असफल हो गया। जबकि इसका वजन 1750 किलो था, जो कि बेहद कम था। इसके बावजूद इसको सफलता नहीं मिली।