ना लगेगी लू, ना होंगे बीमार, इन बातों का रखे ध्यान, पूरी गर्मी रहेंगे स्वस्थ

ना लगेगी लू, ना होंगे बीमार, इन बातों का रखे ध्यान, पूरी गर्मी रहेंगे स्वस्थ। आज हम जानेंगे कि गर्मियों में अपने सेहत का ख्याल कैसे रखे। जिससे हम बीमार ना हो साथ ही लू भी ना लगे।

ना लगेगी लू, ना होंगे बीमार

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। मौसम बदलने के साथ-साथ बीमारियां भी फैलने लगती है। क्योंकि गर्मियों में तेज लू चलती है। लेकिन कभी-कभी पता भी नहीं चलता और लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। इसीलिए आज हम कुछ कारगर टिप्स जानेंगे। जिससे गर्मियों में स्वस्थ रहेंगे और किसी भी तरह की समस्या जैसे कि लू लगना, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द इस तरह की कोई भी समस्या नहीं आएगी।

ना लगेगी लू, ना होंगे बीमार, इन बातों का रखे ध्यान, पूरी गर्मी रहेंगे स्वस्थ

यह भी पढ़े- 1 सेकंड में पता चलेगा असली या नकली है तरबूज, FSSAI ने बताया मीठे और इंजेक्शन वाले तरबूज को कैसे पहचाने

गर्मियों में रहेंगे स्वस्थ, इन बातों का रखे ध्यान

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें गर्मियों में कैसे स्वस्थ रहे।

  • सबसे पहले तो पानी का ध्यान रखना है। क्योंकि गर्मियों में ज्यादा प्यास लगती है। साथ ही हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। जिसके हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी एक जवान और स्वस्थ व्यक्ति के लिए आवश्यक होता है। इस तरह अगर ऐसा करते हैं तो चक्कर आना, सिर में दर्द, और थकान जैसी समस्या नहीं आएगी। क्योंकि हम पहले ही शरीर को हाइड्रेट रख रहे होंगे।
  • इसके अलावा गर्मियों में कपड़ों का पहनावा भी बदल जाता है। जैसे की ठंडी में हम बहुत ज्यादा मोटे कपड़े पहनते हैं। लेकिन गर्मियों में हमें ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो हमारी त्वचा में चिपके ना रहे। वहीं जिनकी उम्र ज्यादा है वह तो हो सके तो ढीले कपड़े पहने। साथ ही सूती कपड़े गर्मियों के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं।
  • वही जो लोग एक्सरसाइज करते हैं तो वह लोग ध्यान रखें कि गर्मियों में ज्यादा बाहर एक्सरसाइज ना करें। अगर बाहर धूप थोड़ी भी है या गर्म हवा चल रही है तो उसे समय पार्क में या छत पर एक्सरसाइज ना करें। नहीं तो शरीर में बहुत ज्यादा पानी की कमी हो जाती है।
  • गर्मियों में खाने पर भी ध्यान रखना चाहिए। बहुत समय तक रखा हुआ बासी खाना नहीं खाना चाहिए। हल्का खाना लेना चाहिए। साथ ही इस समय जो भी ताजा फल और सब्जी मिले उनका सेवन करें। इससे भी शरीर को प्रोटीन मिलता है, और स्वस्थ रहता है। पानी की कमी के लिए खीरे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मसालेदार जो खाने होते हैं उनके सेवन से बचे। क्योंकि गर्मियों में पेट खराब होने की समस्या जल्दी आ जाती है। साथ ही दोपहर के समय बाहर का खाना जैसे कि ठेले के खाने को ना खाएं। जिससे फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या आती है। अगर ऐसा करते हैं तो जल्दी लू लग सकती है।
  • साथ ही धूप में जाने से बचना चाहिए। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के 12 से शाम के 4:00 बजे तक तेज धूप रहती है। इस समय हो सके तो बाहर निकलने से बचे। लेकिन अगर किसी कारण से बाहर जाना पड़ता है तो छाता और सूती कपड़ा ओढ़ कर जाए। इस तरह इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर गर्मियों में सेहतमंद रहा जा सकता है।

यह भी पढ़े- साड़ी से हो रहा कैंसर, महिलाएं रहे सावधान, इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो गंभीर बिमारी जकड़ सकती है, जानें साड़ी कैंसर क्या है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now