How To Eat Mango: क्या आपको पता है आम खाने का सही समय ? जानिए इसके पीछे क्या कहता है आयुर्वेद आइये आपको बताते हैं की आप कब कर सकते हैं आम का सेवन।
सबका पसंदीदा होता है आम
गर्मियों के दिनों में आम खाना सभी को बहुत पसंद होता है। आम फलों का राजा माना जाता है। जिस कारण बच्चों से लेकर बूढ़ों तक आम सभी का प्रिय होता है, लेकिन आम खाने के बाद लोगों को कई तरह की शिकायतें हो जाती है। जैसे कि पेट में दर्द होना चेहरे पर पिंपल्स निकल आना आम खाने के बाद इस तरह की दिक्कत होने से हमें कई बार डॉक्टर के पास चक्कर लगाने पड़ जाते हैं और अपना समय बर्बाद भी करना पड़ जाता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप कौन सा ऐसा समय है जिसमे आप आम खा सकते हैं और बताएंगे कि इसके बारे में आयुर्वेद की क्या राय है।
जानिए किस तरह करना चाहिए सेवन
आम का सेवन करने के लिए हमें कुछ बातों का अवश्य ही ध्यान रखना चाहिए। वरना हम कई बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं। आम खाने के काम से कम 1 से 2 घंटे के पहले उसे भिगोकर हमेशा चाहिए। इसे इसे हमें पिंपल्स जैसी समस्याओं का सामना कभी भी नहीं करना पड़ता। अगर आप बहुत ज्यादा जल्दी में है तो आप आम को लगभग 20 से 30 मिनट तक कर भिगोकर रख सकते हैं, जिससे आम आपको कोई भी नुकसान नहीं करेगा।

सेवन से कितने देर पहले भिगोकर रखना चाहिए आम
आम के अंदर फिटिक एसिड मौजूद होता है जिसे भिगोकर रखने पर यह बाहर निकल जाता है। जब हम आम को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं तो उसे पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण की सुविधा भी मिलती है। साथ ही आम को पानी में भिगोकर खाने से मुंहासे और त्वचा संबंधी कई बीमारियां नहीं होती। साथ ही इससे हमें सिरदर्द, कब्ज और आंत संबंधी कई बीमारियों का खतरा भी नहीं होता है।
जानिए क्या है आयुर्वेद का तर्क
आयुर्वेद के अनुसार आम वैसे तो बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। लेकिन हमेशा ही दूध और फलों को अलग-अलग खाने का सुझाव दिया जाता है। कई लोग आम का आम रस बनाने के लिए दूध और आम का साथ में उपयोग करते हैं जिससे हमें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो दूध के साथ पका हुआ आम वात और पित्त को शांत करता है। लेकिन गिर बी कई लोगों के लिए आम का दूध के साथ सेवन करना बहुत ही गलत माना जाता है।