Funny Jokes: पति–पत्नी की आपसी नोक झोंक आपको भी कर देंगी हंसने पर मजबूर

Funny Jokes: पति–पत्नी की आपसी नोक झोंक आपको भी कर देंगी हंसने पर मजबूर हंसना हमारे जीवन का बहुत ही बड़ा हिस्सा है जिससे हमारे शरीर की सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं और हम अच्छा जीवन जी पाते हैं व्यस्त होने की वजह से जीवन की परेशानियों के बीच लोगों के पास हंसने के लिए समय नहीं बचता है। जिस कारण आज कल लोग ज्यादा बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं और उन्ही परेशानियों से बीमारी आती है इसलिए आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे जोक्स जिन्हे पढ़ आप भी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे अपनी हंसी और बना देंगे बाकि सभी का दिन।

लड़का :आपके पास इतनी बड़ी कार है।
लड़की : हाँ हम अमीर हैं न।
लड़का : अरे इतना महंगा मोबाइल भी है।
लड़की : हाँ हम अमीर हैं ना।
लड़का : इतना महंगा सोने का हार भी है।
लड़की : हाँ हम अमीर हैं ना।
लड़का : चलो हमारे साथ गाड़ी में बैठो।
लड़की : क्यों?
लड़का : हम चोर हैं ना।
भिखारी:- साहब 20 रु. दो ना, कॉफी पीनी है।
आदमी:- लेकिन कॉफी तो 10 रु. की आती है।
भिकारी:- मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ मे है ना।
आदमी:- अरे।
भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है।
भिखारी:- नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है।
पप्पू – यार आज मेरे साथ मेट्रो में बड़ा गजब हुआ।
गप्पू – क्यों, क्या हुआ…?
पप्पू – अरे यार, मैं अपनी सीट पर बैठा हुआ था कि,
मेरे सामने खड़े एक लड़के ने राष्ट्रगान बजा दिया और,,
मैं जैसे ही खड़ा हुआ, वो राष्ट्रगान बंद करके बैठ गया।

पत्नी – हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है…?
पति – मेंरे दोस्त ने ईंट मार दी।
पत्नी – आप भी मार देते… आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या…?
पति – था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी,
अब बेचारा पति अस्पताल में है।
चंपू- अपने पड़ोसी से- आज सुबह तुम्हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
मंटू- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
चंपू- रहने दे दोस्त, मैंने खुद उसे सजा दे दी है।
मंटू- चौंकते हुए, कैसे?
चंपू- मैंने उसके कटोरे में रखा दूध पी लिया।
राहुल- सर, मुझे दो दिन की छुट्टी चाहिए।
बॉस- क्या काम है, क्यों छुट्टी चाहिए?
राहुल- सर, काम तो कुछ खास नहीं है,
बस लेकर देखना है कि छुट्टी कैसी होती है।