Funny Chutkule: संता हुआ घरवालों से परेशान……पूरा जोक पढ़कर आप भी जमीन पर हो जायेंगे लोट-पोट हंसने से शरीर की कई बीमारियां बहुत जल्दी दूर हो जाती हैं। डॉक्टर भी हमे दिन भर हँसते रहने की सलाह देते हैं। हंसना ही हमारी सबसे अच्छी दवाई मानी जाती है जिससे हम जिंदगी भर स्वस्थ बने रहते हैं। हंसना हमारी सेहत पर काफी अच्छा असर दिखाया है जिससे हमारे शरीर में दिन भर फुर्ती बनी रहती है। दिन भर हँसते रहने से शरीर की सारी थकान भी दूर हो जाती है और आप बिमारियों से भी बच जाते हैं।

भोलेनाथ: मांगो वत्स क्या चाहिए?
भक्त :
मुझे पत्नी के साथ लड़ने की
शक्ति दो।
हिम्मत दो।
बुद्धि दो प्रभु।
भोलेनाथ: इसको एक तरफ बैठाओ शायद भांग ज्यादा पी गया है।
इंडिया एकमात्र ऐसा देश है..
जहा खराब मौसम के लिए भी
दूसरो को दोषी ठहराया जाता है…
जैसे…
अरे क्या शर्माजी,
आज बड़ी गर्मी करवा रखी है आपने…
लड़को को उस समय
सबसे ज्यादा गुस्सा आता है
जब ऑटो में
2 लड़कियों के बीच में लड़का बैठा हो
तब तीसरी लड़की के आने से
ऑटो वाला बोले भाई तू आगे आजा

अध्यापक -छात्र से -बताओ तुम इतिहास पुरूष में सब से ज्यादा किससे नफरत करते हो ?
बच्चा : राजा राम मोहन राय से
अध्यापक – क्यू ??
बच्चा – उसी नें बाल विवाह बँद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते !
संता – यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूँ
बंता -क्यों ?
संता – अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता
बंता – मतलब ?
संता – सुबह- सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं
और बोलते हैं –
“उठ जा, देख कितना टाइम हो गया”
एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर रहा था:
हे प्रभु, न्याय करो…! हे प्रभु, न्याय करो…!
हमेशा भाई-भाई को बिछड़ते देखा है कुम्भ में…!
कभी पति-पत्नी पर भी Try करो…!