मात्र खीरे की खेती कर किसान कमा रहे लाखो का मुनाफा, खीरे की ऐसी खेती कर आप भी कमा सकेंगे अच्छा खासा मुनाफा अलवर जिले के किसानो को लगातार दो समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है गिरते भूजल और सब्जियों के दाम की कमी। इसके कारण, वे अब खीरे की खेती की ओर मुड़ रहे हैं। खीरे की खेती अलवर जिले में बहुत प्रचलित है और किसान पॉलीहाउस में खीरे की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है।

खेती की नई तकनीक
किसान अब परम्परागत खेती को छोड़कर अपने को अपडेट कर रहे हैं और नई तकनीक के सहारे पॉलीहाउस में अलग-अलग फसल की पैदावार कर रहे हैं। किसानो को पॉलीहाउस लगाने को लेकर सरकार भी प्रयासरत है और किसानो को पोलीहौसे लगाने के लिए अनुदान भी दे रही है।
मिलेगा बढ़िया मुनाफा
एक बार की फसल में, 4000 sq मीटर में खेत पर आमतौर पर 60 से 70 टन खीरे होते हैं। एक फसल को तैयार होने में लगभग 4 से 5 महीने का समय लगता है, जिसमें से 12 लाख रूपये की पैदावार होती है। इस पैदावार से करीब 6 लाख रुपये की बचत हो जाती है, जो किसान को मिलती है। खीरे के बाजार में उचित मूल्य प्राप्त होते हैं।

सरकार की तरफ से मिलेगा अनुदान
किसान दशरथ सिंह ने बताया की पॉलीहॉउस लगाने के लिए हमने लगभग 15 लाख रूपये खर्च किये। सरकार ने हमें इसके लिए लगभग 23 लाख 50 हज़ार रूपये का अनुदान प्रदान किया है। जिले में कई किसान खीरे की फसल उगा रहे हैं और उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है। यह सरकार की एक अच्छी योजना है जिससे किसानो पर भारी बोझ नहीं पड़ता। और फसल भी अच्छी उगती है।