सिंदूर की खेती करके किसान हो रहे मालामाल, बाजार मे है गजब की डिमांड, जानिये इसकी खासियत। परंपरागत खेती के साथ-साथ कई किसान बाजार की मांग को देखते हुए सिंदूर की खेती करके तगड़ी कमाई कर रहे है। चलिए जाने इसकी खेती के बारें पूरी जानकारी।
सिंदूर की खेती
आज हम सिंदूर की खेती की बात कर रहे है। जिससे कई किसान मालामाल हो रहे है। आपको बता दे कि सिंदूर की खेती होती है। जिससे महिलाओं के लिए सिंदूर बनाया जाता है। चलिए जाने इसकी खासियत क्या है, और इसकी डिमांड ज्यादा क्यों है।

यह भी पढ़े- गमले में उग जाएगा केसर, बाजार से खरीदने की नहीं होगी जरूरत, जानिये इसे उगाने का तरीका
इस सिंदूर की खासियत
इस सिंदूर की बाजार मे डिमांड इस लिए ज़्यादा है, क्योंकि बाजार मे कई केमिकल वाले सिंदूर आते है, जिससे चर्म रोग, सिर दुखना, बाल झड़ना जैसी समस्याएं आती है। लेकिन इस प्राकृतिक सिंदूर की खेती करके जो सिंदूर बनता है, उससे महिलाओं को बड़ी राहत मिलती है। मन शांत होता है। इस लिए इसकी डिमांड ज्यादा है। चलिए जाने इसकी खेती कैसे करते है।

कैसे बनता है सिंदूर
सिंदूर की खेती करने के लिए उसके पौधे नर्सरी से ले सकते हैं, या फिर उसके बीज बो सकते हैं। इसके बाद जब उसका पौधा बड़ा हो जाता है तो उससे जो बीज निकलते हैं उसे मींजकर सिंदूर बनाया जाता है। इसके पौधे में कुछ-कुछ फूल लगते हैं, जो पहले हरे रंग के होते है। बाद में लाल रंग के हो जाते हैं और उनके अंदर से सिंदूर निकलता है। जो की संतरे के रंग का होता है। वही खेती की बात करें तो इसे भारत के महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में अधिकतर उगाया जाता है।