कर्मचारी 62 वर्ष के बजाय 65 वर्ष में होंगे सेवानिवृत्त ! जानिये किन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी

कर्मचारी 62 वर्ष के बजाय 65 वर्ष में होंगे सेवानिवृत्त ! जानिये किन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी। देश भर में कई राज्यों में लगातार सेवानिवृत्त की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है। मगर कुछ कर्मचरियों की सेवानिवृत्त की आयु बढ़ाई जा रही है। आइये जानते है किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।
सेवानिवृत्त की आयु में हुई बढ़ोत्तरी
कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त की आयु में बढ़ोत्तरी करने की मांग की जा रही है। इसी बीच एलजी ने जो, कुछ समय पहले ऐलान किया था कि सेवानिवृत्त की आयु बढ़ाई जायेगी उसके बारें में आजकल तेजी से चर्चा की जा रही है। बता दे कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा था कि कर्मचारियों की अब सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढकर 65 वर्ष होगी। एलजी ने यह ऐलान एक युवा महोत्सव के दौरान किया था। जिसके बाद से यह आशा की जा रही है कि सरकार जल्द ही खुशखबरी देगी। आइये जानते है इस निर्णय के बारे में और जानकारी।

यह भी पढ़े सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव में आया उछाल ! जाने कितने रूपये की आई कमी
बता दे कि इस ऐलान के बाद ही कर्मचारियों को बड़ी खबर मिलने वाली है। अब वह सेवानिवृत्त 62 वर्ष में नहीं बल्कि 65 वर्ष में होंगे। यह लाभ शिक्षक/प्रोफेसर कर्मचारियों को मिलेगा, क्योंकि शिक्षक और प्रोफ़ेसर मिलकर लगातार इस मांग को लेकर सरकार पर दबाव भी बना रहे है। इस तरह से जल्द उनकी यह मांग पूरी होने वाली है। मगर इस मांग को पूरे होने का विरोध भी किया जा रहा आइये जाने उसके बारें में।

सेवानिवृत्त की आयु बढ़ाने का विरोध जारी
सेवानिवृत्त की आयु बढ़ेगी यह सोच कर जहा एक ओर कर्मचारी खुश हो रहे है वही दूसरी ओर इसका विरोध भी किया जा रहा है। बता दे कि इस निर्णय को देखते हुए शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू किया है। वो चाहते है कि सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाया न जाएँ। उनका मानना है कि सेवानिवृत्ति की अवधि का बढ़ना आज की पीढ़ी के लिए सही नहीं है। इस तरह से आगे देखना यह है कि क्या युवाओं की मानकर इस निर्णय को रोक दिया जाएगा या कर्मचारियों की काम पर बने रहने का और समय मिलेगा।