किसानो की किस्मत खोल देगी डीजल के पौधे की खेती, देखिये इस पौधे के बारे में पूरी जानकारी

किसानो की किस्मत खोल देगी डीजल के पौधे की खेती, देखिये इस पौधे के बारे में पूरी जानकारी

किसानो की किस्मत खोल देगी डीजल के पौधे की खेती, देखिये इस पौधे के बारे में पूरी जानकारी आजतक आपने कई किसानो को पारंपरिक फसलों की खेती करते देखा होगा और कुछ किसानों को शायद सब्जियों की खेती करते देखा होगा। लेकिन अब आप किसानों को डीजल की खेती करते देखेंगे। ऐसे पौधे का नाम जेट्रोफा है, लेकिन आप आम बोलचाल की भाषा में इसे डीजल का पौधा कहा जाता है। वास्तव में, इस पौधे के बीजों से बायोडीजल निकाला जाता है और किसानों को इसकी काफी अच्छी कीमत मिलती है।

किसानो की किस्मत खोल देगी डीजल के पौधे की खेती, देखिये इस पौधे के बारे में पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें देखिये कैसे एक ग्रैजुएट शख्स ने सिर्फ टमाटर की खेती से छापे लाखो रूपये, इस तकनीक से हुआ मुनाफा

इसकी खेती कैसे होती है?

जेट्रोफा की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही इसकी खेती के लिए आपको ऐसे खेत की आवश्यकता होगी जहां पानी का निकासी ठीक हो। यह पौधा शुष्क क्षेत्रों में अच्छी तरह उगता है। यानी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में इसकी खेती बेहतर तरीके से होती है। जेट्रोफा के पौधे को सीधे खेत में नहीं लगाया जाता है, सबसे पहले इसकी नर्सरी लगाई जाती है फिर इसके पौधों को खेत में लगाया जाता है। इसकी खेती के साथ सबसे अच्छी बात यह होती है कि एक बार इसे खेत में लगा दिया जाए तो यह तीन से चार वर्षों तक फसल देता है।

किसानो की किस्मत खोल देगी डीजल के पौधे की खेती, देखिये इस पौधे के बारे में पूरी जानकारी

जेट्रोफा के बीजों से डीजल कैसे बनता है?

जेट्रोफा के पौधों से डीजल के बनने की प्रक्रिया बहुत सघन होती है। वास्तव में, सबसे पहले जेट्रोफा के पौधों के बीजों को फलों से अलग करना होता है, इसके बाद बीजों को अच्छी तरह से साफ किया जाता है, फिर इन्हें एक मशीन में डाला जाता है जहां से इसका तेल निकाला जाता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल वैसी ही होती है जैसे सरसों से तेल निकालने की प्रक्रिया होती है।

इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है

डीजल-पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने के कारण भारत सहित पूरी दुनिया में इसकी मांग बढ़ी है। भारत सरकार भी इसकी खेती में किसानों की मदद कर रही है। इसलिए अगर भारतीय किसान इसकी खेती करते हैं और उसे बड़े पैमाने पर उत्पादित करते हैं जिससे किसानो को उनकी पारम्परिक खेती के मुकाबले ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें सिर्फ बकरी पालन से शख्स 1 लाख रूपये महीना कमा रहा, देखिये कैसे बदली युवा किसान की किस्मत

You may have missed