महिलाओं को 1 लाख रु, युवाओं को 30 लाख नौकरियां, 400 रु मजदूरी, जानें और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में

महिलाओं को 1 लाख रु, युवाओं को 30 लाख नौकरियां, 400 रु मजदूरी, जानें और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में सभी पार्टिया अपना पूरा जोर लगा रही हैं। जिसमें कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद चारों तरफ हलचल मच गई है। चलिए जानते हैं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या लिखा है।

लोकसभा चुनाव 2024

कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव 2024 का घोषणा पत्र आज यानी कि 5 अप्रैल 2024 को जारी हो चुका है। जिसमें पांच न्याय और 25 गारंटी की बात की जा रही है। इस घोषणा पत्र को पूरे देश में बांटा जाएगा। इसके लिए 14 अलग-अलग भाषाओं में इन घोषणा पत्र को बनाया गया है। कल जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित होने की भी तैयारी चल रही है।

जिसमें बता दे की जयपुर में आयोजित होने वाले इस कांग्रेस पार्टी की रैली में कांग्रेस के पार्टी के प्रमुख नेता सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस रैली को संबोधित करके घोषणा पत्र की जानकारी देंगी। जयपुर के अलावा हैदराबाद में इसी घोषणा पत्र को राहुल गांधी द्वारा संबोधित करते हुए इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। चलिए इस घोषणा पत्र में जो पांच न्याय और 25 गारंटी है उनके बारे में जानते है।

महिलाओं को 1 लाख रु, युवाओं को 30 लाख नौकरियां, 400 रु मजदूरी, जानें और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में

यह भी पढ़े- सुना क्या ? रात-दिन फ्री मिलेगी बिजली, जीरो आएगा बिजली बिल, यहाँ जानिये तीसरी बार की पीएम मोदी की गारंटी

कांग्रेस का घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है। जिसमें उनके घोषणा पत्र में कई बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच न्याय जो है उसमें नारी न्याय, हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, और युवा न्याय आते है। चलिए समझे इस न्याय में क्या लाभ है।

  • हिस्सेदारी न्याय के अंतर्गत जाति की जनगणना की जाएगी और आरक्षण का जो 50% की सीमा है, वह समाप्त कर दिया जाएगा। इसकी गारंटी दी जा रही है।
  • किसान न्याय के अंतर्गत किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। कर्ज माफी आयोग के गठन के साथ-साथ जीएसटी मुक्त खेती की गारंटी दी जा रही है।
  • वहीं श्रमिक न्याय के अंतर्गत मजदूरों को उनके स्वास्थ्य का अधिकार दिया जाएगा और न्यूनतम मजदूरी दर ₹400 प्रतिदिन के हिसाब से दी जाएगी। साथ ही साथ शहरों में भी रोजगार गारंटी चलाई जाएगी।
  • नारी न्याय के बारे में बात करें तो हर गरीब परिवार की महिला को ₹100000 प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
  • वही युवा न्याय के अंतर्गत 30 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को देने का वादा किया जा रहा है। साथ ही साथ बेरोजगार युवाओं को 1 साल तक प्रशिछित कार्यक्रम के अंतर्गत ₹100000 दिया जाएगा। इस तरह कांग्रेस पार्टी ने देश के हर व्यक्ति को लाभ देने का प्रयास किया है।
  • इतना ही नहीं जाती की जनगणना, एमएसपी कानून का दर्जा दिए जाने की भी बात की गई है।
  • वहीं जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल को रोका जाएगा।
  • साथ ही साथ पीएमएलए कानून के बदलाव के बारे में भी ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़े- प्राइवेट स्कूलों को 2 लाख रु जुर्माना देना पड़ सकता है, अगर बच्चो से कही यह बात, जानें सीएम मोहन यादव के आदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now