गैस बर्नर की लौ कम हो गई ? ऐसे करें जाम बर्नर साफ़, मिनटों में चमकने लगेगा बर्नर, लौ भी निकलेगी सही से। फिर समय से पकेगा खाना और चूल्हा दिखेगा नए जैसा।
गैस बर्नर की लौ
गैस चूल्हे पर लगातार खाना पकाने से वह जाम हो जाता है। क्योंकि खाना पकाते समय कई चीजे गैस बनने के ऊपर गिर जाती है। वही कार्बन जम जाने के कारण भी गैस की लौ धीमी हो जाती है। इसीलिए आज हम जानेंगे कि किस तरह आप इसे साफ कर सकते हैं। बता दे कि यहां पर आपको गैस बर्नर साफ करने के हम दो तरीके बताने जा रहे हैं। आईए जानते हैं वह तरीका क्या है।

यह भी पढ़े- फर्श चमकाने के लिए घर में बनायें देसी क्लीनर, बाजार से महंगा केमिकल वाला क्लीनर खरीदना नहीं पड़ेगा
ऐसे करें जाम बर्नर साफ़
निचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें, गैस बर्नर साफ़ करने के दो तरीके।
- गैस स्टोव बर्गर साफ करने के लिए गर्म पानी में डिश वॉशिंग लिक्विड मिलाकर टूथब्रश की मदद से बर्नर की सफाई कर सकते हैं। यहां पर बर्नर में जमी गंदगी साफ करने के लिए सुई भी ले सकते हैं। सुई के जरिए छेंदो में जमी गंदगी निकाल सकते हैं। फिर अच्छी तरह साफ होने के बाद साफ़ पानी से धोकर धूप में सुखा सकते हैं। उसके बाद गैस स्टोर बर्नर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब दूसरे तरीके की बात करें तो गैसे चूल्हे को साफ करने के लिए आप आधा का पानी, सफ़ेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से हिलाकर इस मिश्रण को गैस स्टोर पर छिड़क सकते हैं। फिर 10-12 मिनट के बाद गैस चूल्हे को स्पंज और गीले कपड़े से साफ करेंगे। इस स्प्रे को आप अन्य चीजे साफ करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह आपका बर्नर जितना ज्यादा गंदा हो उसके अनुसार आप एक तरीका इन दोनों में से आजमा सकते है।