Chanakya Niti: मुफ्त में जमीन मिले तो भी इन 5 जगहों पर न बनाएं घर, यहाँ अमीर भी फ़कीर बन जाते है। आज हम कुछ ऐसी जगहों के बारें में जहाँ घर बनाने से खुशहाल घर भी तबाह हो सकते है।
चाणक्य नीति
घर का मतलब यही होता है जहां इंसान सुख-शांति से रहता है। दिन भर का थका इंसान घर जाकर शांति से बैठना चाहता है। लेकिन अगर घर में ही अशांति फैल जाए तो इंसान फिर कहां जाएगा। इसीलिए लोग जब घर बनवाते हैं तो वास्तु शास्त्र, शुभ मुहूर्त, गृह प्रवेश का पूजन यह सारी चीज करवाते हैं। ताकि उन्हें घर में शांति मिले और सब कुछ अच्छे से हो जाए।
लेकिन अगर गलत जमीन पर घर बन गया तो फिर कुछ भी करवा ले शांति नहीं मिलती। इसीलिए आज हम एक महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिक, और राजनीतिक, आचार्य चाणक्य के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जानेंगे कि कौन से पांच जगह ऐसे हैं जहां पर इंसान को घर नहीं बनवाना चाहिए। नहीं तो कई तरह की समस्याएं देखनी पड़ सकती है।
इन 5 जगहों पर न बनाएं घर
नीचे लिखे पांच बिंदुओं के अनुसार जाने ऐसी कौन-सी जगह है, जहां पर घर बनवाने के बाद बहुत सारी परेशानियां खड़ी हो जाती है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार उस जगह पर हमें अपना घर नहीं बनना चाहिए जहां पर रोजगार के साधन ही ना हो। यानी कि अगर रोजगार ही नहीं रहेगा तो अपने परिवार को कैसे चला पाएंगे। क्योंकि ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ रहकर ही काम करना चाहते हैं। तब अगर घर बनवाने जा रहे हैं तो ऐसी जगह पर बनवाइए जहां पर रोजगार मिले। ताकि आप अपने परिवार का भरण-पोषण आराम से कर पाए।
- उसके अलावा ऐसी जगह पर भी घर न बनवाएं जहां पर आसपास के लोग बहुत ज्यादा नशा और गलत काम करते हो। अगर ऐसी जगह पर घर बनवाते हैं तो परिवार पर बुरा असर पड़ सकता है।
- कभी-कभी बहुत सस्ती जमीन होने के कारण हम ऐसी जगह पर भी घर बना लेते हैं जहां पर नियम-कानून ही नहीं चलता। इसलिए ऐसी जगह पर घर न बनवाएं जहां पर नियम कानून का पालन न होता हो। नहीं तो के परिवार की भी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य की सुविधा भी ऐसी जगह पर नहीं मिलेगी।
- ऐसी जगह जहां पर डर का माहौल बना रहे वहां पर भी घर नहीं बनना चाहिए। क्योंकि ऐसी जगह पर इंसान हमेशा डरा हुआ महसूस करता है। जिससे सुख और शांति मिलती ही नहीं। क्योंकि घर में इंसान बेखौफ होकर रहना चाहता है।
- यह तो सभी को पता है कि जहां पर शमशान घाट हो वहां पर भी घर नहीं बनना चाहिए। नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा घर पर रहती है। जिससे कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती है। नकारात्मक ऊर्जा की बात की जाए तो अगर आप फ्लैट भी खरीद रहे हैं तो ऐसी जगह पर खरीदे जहां पर अच्छी धूप आती हो नहीं तो उस घर में भी नकारात्मक ऊर्जा रहती है।