दशहरे के दिन भारत की इन जगहों पर नहीं मनाया जाता जश्न…..चारों ओर छाया रहता है मौत जैसा मातम, जानिए क्या है पूरी कहानी

दशहरे के दिन भारत की इन जगहों पर नहीं मनाया जाता जश्न…..चारों ओर छाया रहता है मौत जैसा मातम, जानिए क्या है पूरी कहानी आपने हमेशा सुना होगा की दशहरा बहुत ही ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ पर रावण जलाया नहीं जाता और ना ही किसी तरह का जश्न मनाया जाता है। बल्कि यहाँ इस दिन मातम जिस माहौल बना रहता है।

मध्यप्रदेश के मंदसौर में छाया रहता है मातम
मध्यप्रदेश के मंदसौर में रावण का दहन नहीं किया जाता क्योंकि यहाँ रावण का ससुराल हुआ करता था और यहाँ के लोग रावण को अपना दामाद मानते हैं जिस कारण यहाँ किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया जाता। यहाँ के लोग इस दिन रावण की मौत का मातम मनाते हैं।

इस जगह भी नहीं मानते जश्न
भारत में नोएडा का एक गांव है बिसरख जो की रावण का जन्म स्थान माना जाता है। जिस कारण वहां के लोग भी रावण का पुतला नहीं जलाते हैं और यहाँ दशहरे की पूजा भी नहीं की जाती है। इस गांव में कुछ जगहों पर रो-रोकर रावण की मौत का मातम भी मनाया जाता है।