BJP Sankalp Patra 2024: बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, गरीबों को मुफ्त राशन, जानिए क्या है बीजेपी का संकल्प

BJP Sankalp Patra 2024: बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, गरीबों को मुफ्त राशन, जानिए क्या है बीजेपी का संकल्प। बीजेपी का संकल्प पत्र भी आ गया है। चलिए जानते है मोदी की गारंटी क्या है।

बीजेपी संकल्प पत्र 2024

आज 14 अप्रैल रविवार के दिन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इसी अवसर पर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें कई बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। जिसमें देश के चार स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान को सशक्त बनाना और गरीबों को जोड़ते हुए कई बातें सामने रखी गई है। जिन्हें मोदी की गारंटी कहा जा रहा है। दरअसल, आज भाजपा के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भाजपा का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया गया। साथ ही पीएम ने आज के दिन को बेहद शुभ दिन बताते हुए संकल्प पत्र की जानकारी दी। तब चलिए जानते हैं मोदी की गारंटी क्या-क्या है।

BJP Sankalp Patra 2024: बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, गरीबों को मुफ्त राशन, जानिए क्या है बीजेपी का संकल्प

यह भी पढ़े- आतंकवाद पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, नहीं रुका तो भुगतना पड़ेगा अंजाम, यहां जानें पूरी बात

ये है मोदी की गारंटी

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जाने मोदी की गारंटी।

  • सबसे पहले हम बात करते हैं बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की तो बता दे कि जो 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज मिलेगा।
  • औषधि केंद्र जिससे सस्ती दवाइयां मिलती है उनका भी विस्तार किया जाएगा। देश में औषधि केंद्र अधिक बनाए जाएंगे।
  • फ्री राशन योजना का लाभ भी आने वाले 5 सालों तक मिलता रहेगा।
  • साथ ही नारी शक्ति की भी आने वाले 5 वर्ष तक भागीदारी देखी जाएगी।
  • इसके आलावा भाजपा सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में तीन करोड़ और घर बनाकर गरीबों को दिए जाएंगे।
  • जिसमें अभी तक उन्होंने बताया कि 4 करोड़ घर गरीबों को दिए जा चुके हैं।
  • भाजपा पार्टी का कहना है कि वंदे मातरम ट्रेनों का भी विस्तार किया जाएगा।
  • इसके साथ ही सस्ते सिलेंडर की गारंटी भी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सस्ते सिलेंडर के साथ अब पाइप से रसोई गैस घर-घर पहुंचाई जाएगी।

इस तरह यह है बीजेपी के संकल्प पत्र 2024 के वादे।

यह भी पढ़े- महिलाओं को 1 लाख रु, युवाओं को 30 लाख नौकरियां, 400 रु मजदूरी, जानें और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now