Aseel Murgi: इस नस्ल की मुर्गी बना देगी मालामाल सिर्फ अंडो की कीमत ही करवाएगी पैसों की बारिश जानिए कैसे करें पालन कड़कनाथ मुर्गी की ऐसी प्रजाति है, जिसके मांस के साथ- साथ अंडे की भी बहुत अधिक कीमत होती है। लेकिन इसके बावजूद भी भारत मुर्गी की एक ऐसी नस्ल है, जिसके एक अंडे की कीमत 100 रुपये है। ये अंडा इसलिए इतना महंगा होता है क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं और इसको लोग दवाई के रूप में उपयोग करते हैं।
असील मुर्गी के अंडे हैं कड़कनाथ से भी महंगे
इसके एक अंडे की कीमत 100 रुपये है। खास बात यह है कि लोग दवाई के रूप में असील के अंडे का सेव करते हैं। असील मुर्गी साल में 60 से 70 अंडा देती है। अगर किसान भाई असील नस्ल की मुर्गी का पालन करते हैं, तो उनकी इनकम में बढ़ोतरी हो जाएगी। और उन्हें अधिक मुनाफा भी होगा। असील नस्ल की मुर्गी के अंडे पोषक तत्वों से भरे होते हैं जिससे अच्छी कमाई होती है।
सबसे महंगी मुर्गी है असील नस्ल की मुर्गी
असील नस्ल की मुर्गी को देश का सबसे महंगा मुर्गी माना गया है। इस नस्ल की कीमत इतनी अधिक है कि इसका बैकयार्ड पोल्ट्री के तौर पालन किया जाता है। हालांकि, लोग इसका मीट बहुत कम खाते हैं। लेकिन अंडों की डिमांड बहुत अधिक है। इसका पालन करने वालों की मौज हो जाती है इसका फार्म तैयार करने के लिए सरकार भी सब्सिडी देती है जिससे हमे ये मुर्गी काफी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।