घुटनो के दर्द से है परेशान ? तो लगाएं इस पत्ते का तेल, झटपट मिलेगा आराम, जानिये इस पौधे का नाम। अगर ठंड में घुटनो में दर्द रहता है, तो आइये बताते है इसे ठीक करने का कारगर उपाय।
घुटनो के दर्द से है परेशान ?
इस समय तो बुजुर्गों के साथ-साथ कम उम्र के लोगों को भी घुटने के दर्द की समस्या आ रही है। वही इस समय ठंड में घुटनों के दर्द की समस्या और बढ़ जाती है। तो अगर घुटनों में दर्द, जकड़न जैसी समस्या आ रही है, तो उसके लिए आक का तेल बहुत फायदेमंद होता है। चलिए आपको आक के पौधे की तस्वीर दिखाते हैं। साथ में बताते हैं कि इसके पत्तों का तेल कैसे फायदेमंद होता है, और इसका प्रयोग कैसे करते हैं।

इस पत्ते के तेल से झटपट मिलेगा आराम
जिस पौधे की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम मदार भी है, जिसे कुछ लोग अकवन, अकोवा भी कहते हैं। आपको बता दे कि इस पौधे में सुंदर-सुंदर फूल भी उगते हैं, और मोटे-मोटे पत्ते होते हैं। उन्ही पत्तों से तेल निकाल कर लोग घुटनों पर लगा देते हैं। आपको बता दे कि हमारे देश के गांव में कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जो पत्ते को लेकर उसे गर्म करके घुटनों पर रख कर सकते हैं, और उनको आराम मिलता है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि इसे जहरीला पौधा माना जाता है। लेकिन भारतीय संस्कृति के अनुसार इसके फूलों को शंकर जी को चढ़ाया जाता है। चलिए आपको बता दे कि इसका इस्तेमाल किन-किन बीमारियों के लिए आप कर सकते हैं, और कैसे इससे राहत मिलती है।

मदार के पौधे के पत्ते से होने वाले लाभ
मदार के पौधे के पत्तों का इस्तेमाल घुटनों के दर्द के लिए तो किया ही जाता है। साथ ही इसके पत्तों के तेल का इस्तेमाल अन्य चीजों में भी किया जाता है। जैसे कि अगर सूजन की समस्या कहीं पर आ रही है तो वहां पर भी इससे सिकाई कर सकते हैं। इसमें भी आराम मिलता है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी, सीने का दर्द में भी इसके पत्तों से राहत मिलती है। जिसके लिए इसके पत्तों को लेकर उसमें तेल लगाकर उसे गर्म करके उसे स्थान पर रखा जाता है। इस तरह यह एक प्राकृतिक तरीका है, घर बैठे बीमारियों से राहत पाने का।