आज हम आपको बताने इसी सब्जी के बारे में जिसकी खेती कर बदल जाएगी आपकी तकदीर साथ ही चमक जाएगी आपकी किस्मत तो आइये जानते है इस सब्जी के बारे में।
यह सब्जी की खेती बदल देगी आपकी तकदीर
हम जिस सब्जी की आपसे बात कर रहे हैं उसको सफेद करेले के नाम से जाना जाता है। सफेद करेला सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जिसे खाने से करोड़ों बीमारियां दूर हो जाती है। सफेद करेला सारी सब्जियों में से सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। सफेद करेले के अंदर इतनी भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कि हमारी सेहत को बहुत ही अच्छा बनाने के लिए रामबाण होते हैं। इसमें कोई औषद्धीय गुण भी होते हैं और कई खनिज पदार्थ भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान बन जाता है। लेकिन आपको आज हम बताने जा रहे हैं कि आप कम लागत में बंपर मुनाफे वाली यह खेती कैसे शुरू कर सकते हैं, तो आईए जानते हैं इसकी खेती कैसे की जा सकती है और कितना होता है इससे मुनाफा।

1 एकड़ में खेती कर होगी पैसों की बारिश
सफेद करेला करेले की सबसे उपजाऊ किस्म में से एक माना जाता है। सफेद करेले की कई उन्नत किस्म और वैरायटी होती है। जिसमें से ईश्वेद 452 की किस्म से बहुत ही ज्यादा पैदावार प्राप्त की जा सकती है। इस फसल की खेती गर्मी के मौसम में शुरू की जाती है जनवरी से मार्च तक में इसकी बुवाई की जाती है। बारिश के मौसम की फसल के लिए इसकी बुवाई जून जुलाई के बीच की जाती है। खेतों में इसके बीच को डिब्बिंग विधि से बोया जाता है। जिसके लिए 120 * 90 के फासले पर इसे बोया जाता है। इसके बीजों के लिए 2.5-3.0 सेमी गहराई होना जरुरी है। इसके लिए मिट्टी का PH मान 6.5-7.5 से होना चाहिए। इसके बीज रोपण से पहले आधा नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम डालना चाहिए। इसके लिए आपको हर हफ्ते खेतों में 2-3 बार निराई-गुड़ाई करनी जरुरी होती है। इसकी तुड़ाई 50-60 दिन के अंदर की जा सकती है।
कितना होगा मुनाफा
सफेद करेला बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होता है जिससे लोग इसकी खरीदी बहुत ही ज्यादा करते हैं। जिससे इसकी डिमांड बहुत ही ज्यादा हो जाती है। सफ़ेद करेला बहुत ही अच्छे दामों में मिलता है। इसकी डिमांड विदेशों में भी बहुत ज्यादा होती है जिससे इसके दाम और भी बहुत ज्यादा मिलते हैं। इसके प्रति किलो दाम 70 से 100 रुपए kg है।